Urfi Javed : मैं घर पर बिना कपड़ों के घूमती हूँ!!... सामने आया उर्फी जावेद का वायरल वीडियो...

Urfi Javed : मैं घर पर बिना कपड़ों के घूमती हूँ!!... सामने आया उर्फी जावेद का वायरल वीडियो...
X

Urfi Javed : मुंबई। बिग बॉस ओटीटी एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। उर्फी जावेद कब क्या पहनकर आ जाएंगी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है।

मीडिया खबर के मुताबिक, हाल ही में उर्फी जावेद, एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उर्फी से सवाल पूछा गया, 'जब मास्क हटता है, तो उर्फी जावेद कौन है घर पे? आप कैसे तैयार होते हो। आपका कोई पर्सनल मूमेंट, जब आप प्रेयर करते हो या जब परिवार से मिलते हो?' इस सवाल पर उर्फी बेबाक अंदाज में कहती हैं, 'आई स्टे नेकेड आई स्टे नेकेड। मैंने 3बीएचके खरीदा है इतना महंगा। मैं कपड़े नहीं पहनती हूं घर पे बहुत अच्छा लगता है मुझे। पहले इतने लोग होते थे, पैसे ही नहीं होते थे। एक रूम में 8-10 लड़कियां भरी पड़ी हैं। अब मैंने 3बीएचके ले लिया है अपना, मैं नंगी घूमती हूं। मैं बाहर ही नहीं, घर पर भी नंगी रहती हूं।"

उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जहां उर्फी के इस स्टेटमेंट की तारीफ की है तो कुछ ने काफी ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी जैसी बेबाक हर लड़की को होना चाहिए।' एक दूसरे ने लिखा, 'लड़कियों को ऐसी आजादी मिल जाए तो कितना अच्छा हो।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'बर्बाद ने किया जा रहा है यूथ को, ये सब दिखाकर और बताकर।' एक अन्य ने लिखा, 'नंगापना मचा रखा है। क्या होगा इस देश का, क्या यही है फेमिनिज्म का मतलब।'

Tags

Next Story