Urfi Javed का नया गाना हुआ रिलीज: बारिश में नाचती-मचलती दिखी अभिनेत्री, क्या आपने देखा है उर्फी का नया गाना... देखें विडियो

Urfi Javed का नया गाना हुआ रिलीज: बारिश में नाचती-मचलती दिखी अभिनेत्री, क्या आपने देखा है उर्फी का नया गाना... देखें विडियो
X

मुंबई I उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर आए दिन अपने किसी ना किसी अतरंगी आउटफिट से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर वो खूब ट्रोल होती हैं पर उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हाल ही में अपनी गोल्डन ड्रेस को लेकर चर्चा बटोरने वाली उर्फी अब एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रही हैं. इतना ही नहीं बहुत जल्द उर्फी जावेद एक म्यूजिक वीडियो के जरिए तहलका मचाती हुईं दिखाईं देंगी. दरअसल, हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान के हाय हाय ये मजबूरी गाने को उर्फी जावेद ने रीमेक किया है. जिसका टीजर सोमवार को रिलीज हुआ है.

उर्फी जावेद एक सोशल मीडिया सेनसेशन है. उनके बारे में लोग बहुत कुछ जानना चाहते हैं. उनसे जुड़ी हर एक डिटेलिंग से लोग रूबरू होना चाहते हैं. इसलिए तो उर्फी भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर ही कुछ ना कुछ अपडेट करती ही रहती हैं. हाल ही में उर्फी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो कि एक म्यूजिक वीडियो का टीजर है. उर्फी गाने पर नाचती-मचलती दिखाई दे रही हैं. कुछ समय पहले ही उर्फी ने काम ना होने की बात कही थी. एक्ट्रेस कई जगह इस बात पर इंटरव्यू भी देती दिखाई दी थीं. तो लीजिए उर्फी को काम मिल ही गया है. राजेश खन्ना, जीनत अमान के हाय-हाय ये मजबुरी गाने का रिमेक ये गाना हाय हाय आज रिलीज हुआ है.देखिए वीडियो...


Tags

Next Story