Begin typing your search above and press return to search.

Urfi Javed झूल रही थीं झूला, तभी अचानक कुछ हुआ ऐसा...बोली-हाय हाय...

Urfi Javed झूल रही थीं झूला, तभी अचानक कुछ हुआ ऐसा...बोली-हाय हाय...
X

Urfi Javed 

By NPG News

मुंबई I मशहूर अभिनेत्री और मॉडल उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने अतरंगी कपड़ों और अजीब से फैश सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उर्फी का एक गाना रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्ट्रेस ने अब हाल ही में अपने इस गाने का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। सामने आए इस वीडियो क्लिप में उर्फी एक हादसे का शिकार होती नजर आ रही हैं, जिसमें वह बाल-बाल बच गईं।

उर्फी जावेद का सोशल मीडिया काफी इंगेजिंग है। वह अपने अतरंगी शूट्स के साथ मजेदार वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं। उनका रीसेंट वीडियो कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में उर्फी ने अपने लेटेस्ट रिलीज हुए वीडियो 'हाय हाय ये मजबूरी' की शूटिंग की क्लिप डाली है। इसमें उर्फी झूले पर खड़ी हैं और डांस स्टेप्स कर रही हैं। कुछ लड़के उन्हें झूला झुला रहे हैं। तभी उर्फी का बैलेंस बिगड़ जाता है। लोग दौड़कर उन्हें संभालते हैं। उर्फी ने कैप्शन में लिखा है, ये तो सच का हाय हाय हो गया था। देखिए वीडियो...

बता दें कि 15 अक्टूबर, 2022 को उर्फी का जन्मदिन था और गोवा में एक्ट्रेस ने काफी पार्टी भी की थी। उनकी बर्थडे पार्टी में उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत भी शामिल थे।

Next Story