Uorfi Javed: उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी किलर ड्रेस, और फिर टॉपलेस होकर खोल दिए जींस के बटन, यूजर्स बोले- ये तो...

Uorfi Javed: उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी किलर ड्रेस, और फिर टॉपलेस होकर खोल दिए जींस के बटन, यूजर्स बोले- ये तो...
X

Uorfi Javed : मुंबई। उर्फी जावेद अपने फैशन स्टेटमेंट से सोशल मीडिया में अगल ही बवाल मचाती नजर आ रही हैं। उन्हें लाइमलाइट बटोरना बखूबी आता है हर दिन वो कुछ न कुछ ऐसा लुक शेयर कर देती हैं जिसकी चर्चा हो जाती है। हालांकि, कई बार वो ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। उन्हें अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है। हाल ही में उर्फी ने ऐसा लुक शेयर किया कि देखते ही देखते वायरल हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बार फिर से अपनी नई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उर्फी फिर से अपने बवाली लुक में कहर ढाती दिख रही हैं। इस बार उर्फी टॉपलेस होकर कैमरे के सामने आई हैं। उन्होंने फ्रंट पर पत्तागोभी स्टाइल में फूल के ऊपर आंखे चिपकाकर उसे ब्रा की तरह यूज किया है। जरा रुकिए उर्फी का बवाल अभी खत्म नहीं हुआ। इसके साथ एक्ट्रेस ने नीचे जींस पहनी हुई है, जिसके बटन उन्होंने खोल रखे हैं और वह उसे हाथ से नीचे खिसकाती दिख रही हैं। इसके साथ ही अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने बालों में डिफरेंट स्टाइल में बना बनाया हुआ है। देखें ये फोटो और वीडियो...

उर्फी जावेद ने इन तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस क्रेजी आइडिया में हेल्प करने के लिए थैंक्यू श्वेता...'। उर्फी एक बार फिर से अपने लुक को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने उर्फी के इस लुक पर कमेंट कर लिखा, 'ये तो ओवर हो गया।' एक दूसरा यूजर लिखता है. 'आपको शर्म आनी चाहिए. ऐसी हरकत करते हुए।' एक लिखता है. 'पैसे कमाने के लिए लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं।' ऐसे कई और कमेंट्स कर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।


Tags

Next Story