Begin typing your search above and press return to search.

दो नक्सली ढेर छत्तीसगढ तेलंगाना सरहद पर ग्रे हाउंड ने मारा.. तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर थे मारे गए दोनों माओवादी

दो नक्सली ढेर छत्तीसगढ तेलंगाना सरहद पर ग्रे हाउंड ने मारा.. तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर थे मारे गए दोनों माओवादी
X
By NPG News

बीजापुर,25 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ तेलंगाना सरहद पर ग्रे हाउंड और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद दो माओवादियों का शव बरामद हुआ है।दोनों माओवादियों के पास से AK-47 समेत बड़े हथियार बरामद हुए हैं।

बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज ने बताया

"तेलगांना सीमा पर ग्रे हाउंड का ऑपरेशन हुआ है, माओवादियों को गंभीर नुक़सान हुआ है.. दो माओवादियों के मारे जाने की ख़बर है, तीनों ही तेलंगाना राज्य कमेटी के माओवादी थे"

पंक्तियों के लिखे जाने तक यह ख़बर है कि माओवादियों से मुठभेड़ ख़त्म हो गई है। विस्तृत ब्यौरा तेलंगाना पुलिस कुछ ही देर में जारी कर सकती है।

Next Story