Begin typing your search above and press return to search.

Ashish Kapoor Arrest: टीवी अभिनेता आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार, बाथरूम में जबरन संबंध बनाने के आरोप, इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी दोस्ती

टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया। आरोप- सिविल लाइंस में पार्टी के दौरान वॉशरूम में महिला के साथ जबरदस्ती की।

Ashish Kapoor Arrest: टीवी अभिनेता आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार, बाथरूम में जबरन संबंध बनाने के आरोप, इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी दोस्ती
X
By Ragib Asim

Ashish Kapoor Arrest: टीवी अभिनेता आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला के साथ सिविल लाइंस इलाके में एक हाउस पार्टी के दौरान रेप किया। पीड़िता का कहना है कि उनकी आशीष कपूर से मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। घटना अगस्त के दूसरे हफ्ते की बताई जा रही है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई मुलाकात

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता इवेंट मैनेजर है और पार्टी एक निजी घर में आयोजित की गई थी। आरोप है कि इस पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने वॉशरूम में पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि इस घटना ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से झकझोर दिया।

एफआईआर में बदलाव

शुरुआती एफआईआर में आशीष कपूर के साथ उनके दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अन्य अज्ञात लोगों के नाम भी दर्ज किए गए थे। लेकिन बाद में पीड़िता ने अपना बयान बदलते हुए कहा कि इस घटना में केवल आशीष कपूर ही शामिल थे।

बनाया वीडियो क्लिप

पीड़िता ने यह भी दावा किया कि घटना की वीडियोग्राफी की गई थी। हालांकि, पुलिस को अब तक ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच जारी है और मोबाइल तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जाएगी।

घटना के बाद पिटाई का भी आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई थी। इस दौरान पीसीआर कॉल आरोपी के दोस्त की पत्नी ने ही की थी। मामला सिविल लाइंस थाने में दर्ज किया गया है और पुलिस ने आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोप गंभीर हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आशीष कपूर से पूछताछ चल रही है और जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story