Begin typing your search above and press return to search.

Lucy Letby Documentary: 30 साल की नर्स और 7 नवजातों की मौत, इस डॉक्यूमेंट्री ने हिला दिया दुनिया को, रात में देखने से पहले हजार बार सोचिए!

Lucy Letby Documentary: द इंवेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी सच्ची घटना पर आधारित क्राइम डॉक्यूमेंट्री है। जिसे जानकर और देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी।

Lucy Letby Documentary: 30 साल की नर्स और 7 नवजातों की मौत, इस डॉक्यूमेंट्री ने हिला दिया दुनिया को, रात में देखने से पहले हजार बार सोचिए!
X
By Chitrsen Sahu

Lucy Letby Documentary: अगर आप भी क्राइम डॉक्यूमेंट्री देखने के शौकीन हैं, तो यह खबर बिल्कुल आपके लिए हैं। हम आपको एक ऐसी क्राइम डॉक्यूमेंट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर और देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। इस क्राइम डॉक्यूमेंट्री का नाम है द इंवेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी।

नेटफ्लिक्स क्राइम डॉक्यूमेंट्री है द इंवेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी

सच्ची घटना पर आधारित द इंवेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी एक नेटफ्लिक्स क्राइम डॉक्यूमेंट्री है, जिसका प्रीमियर 4 फरवरी 2026 को हुआ था। द इंवेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी का डायरेक्शन डोमिनिक सिवियर ने किया है, जो कि एक घंटा 32 मिनट का है। इतना ही नहीं इस डॉक्यूमेंट्री में असली फूटेज के साथ ही इंटरव्यू को भी शामिल किया गया है।

सच्ची घटना पर आधारित है क्राइम डॉक्यूमेंट्री

द इंवेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी सच्ची घटना पर आधारित क्राइम डॉक्यूमेंट्री है। यह डॉक्यूमेंट्री 6 साल पहले यानी की 2020 में सामने आए केस से जुड़ा है। नियोनेटल नर्स लूसी लेटबी पर 7 नवजात शिशुओं की हत्या के साथ ही उसपर 10 शिशुओं को मारने की कोशिश का भी आरोप लगता है, जिसकी जांच के लिए जांच टीम गठित की जाती है।

बच्चों की संदिग्ध मौत से शुरु होती है डॉक्यूमेंट्री

द इंवेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत 2015-16 के दौरान अस्पताल में हुई नवजात बच्चों की संदिग्ध मौत होती है। इस केस की जांच आगे बढ़ाई गई, तो सामने आया कि जब-जब अस्पताल में बच्चों की मौत हुई उस वक्त नियोनेटल नर्स लूसी लेटबी अस्पताल में मौजूद थी। जांच, मेडिकल रिपोर्ट और अस्पताल स्टाफ के बयान भी इसमें शामिल है।

डॉक्यूमेंट्री में आया नया मोड़

हालांकि इस डॉक्यूमेंट्री में नया मोड़ तब आता है, जब कुछ लोग नियोनेटल नर्स लूसी लेटबी पर लगे आरोप को गलत बताते हैं। साथ ही उनका ये भी कहना होता है कि बच्चों की हत्या लूसी लेटबी ने नहीं की है, ब्लकि उनकी मौत किसी और कारणों से हुई है। अगर आप भी सच्ची घटना पर आधारित द इंवेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी डॉक्यूमेंट्री देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

डॉक्यूमेंट्री को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

बता दें कि 4 फरवरी 2026 को रिलीज हुई द इंवेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी डॉक्यूमेंट्री को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कई दिनों तक यह डॉक्यूमेंट्री चर्चा का विषय बनी रही। सोशल मीडिया पर द इंवेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी डॉक्यूमेंट्री को 6.3/10 रेटिंग मिली है। द इंवेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी डॉक्यूमेंट्री को नेटफ्लिक्स पर अलग-अलग देशों में ऑडियो और सबटाइटल ऑपशन के साथ जारी किया गया है यानी कि दर्शक अपने एरिया ऑप्शन के हिसाब से देख सकते हैं।

ये है असली कहानी

दरअसल, हेयरफोर्ड की रहने वाली लूसी लेटबी (36) पर जून 2015 और जून 2016 के बीच अस्पताल में 7 नवजात शिशुओं की हत्या के साथ ही उसपर 10 शिशुओं को मारने की कोशिश का आरोप लगा था, जिसके बाद जांच में उसे दोषी ठहराते हुए 15 साल आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है। इसके बाद 20 जनवरी को साफ किया गया कि पुलिस की ओर से जांच किए गए शिशुओं के अलावा मौतों और बेहोशी के संबंध में लूसी लेटबी पर कोई और आरोप नहीं लगाए जाएंगे।

Next Story