Begin typing your search above and press return to search.

Tollywood Stars: साउथ इंडस्ट्री के ये बड़े कलाकार हैं आलीशान घरों के मालिक, अगर आप देख लें तो भूल जाएंगे ताजमहल!...देखें...

Tollywood Stars: साउथ इंडस्ट्री के ये बड़े कलाकार हैं आलीशान घरों के मालिक, अगर आप देख लें तो भूल जाएंगे ताजमहल!...देखें...
X
By NPG News

Tollywood Stars: मुंबई I South Stars: बॉलीवुड में लोग सलमान खान और शाहरुख खान के घरों को लेकर बात करते हैं, लेकिन आज हम साउथ के इन सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो आलीशान घरों के मालिक हैं। आइये जानते हैं, इनके बारे में…

अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े कलाकार हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। साथ ही वह कमाई के मामले में काफी आगे हैं। एक्टर के घर को लेकर बात करें, तो उनका घर हैदराबाद जुबली हिल्स में है। यहां पर एक्टर का आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 100 रुपये तक बताई जाती है। आपको बता दें कि एक्टर जल्द ही फिल्म पुष्पा 2 में नजर आने वाले हैं, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।


राम चरण टॉलीवुड का जाना माना नाम है। वह इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म आरआरआर ने वैश्विक स्तर पर खूब कमाई की है। साथ ही दुनिया भर में खूब नाम किया है, इसके अलावा साल 2023 में नाटू नाटू गाने ने अपने नाम ऑस्कर अवॉर्ड भी किया है। एक्टर की फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े थे। आपको बता दें कि राम चरण कमाई के मामले में काफी ज्यादा आगे हैं और वह 38 करोड़ के घर के मालिक हैं।


यश कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार अपनी बेहतरीन फिल्म केजीएफ के लिए जाने जाते हैं। केजीएफ के दोनों ही पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आए थे। यहां तक कि विदेशों में भी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि एक्टर का आलीशान घर बेंगलुरु में है, जिसकी कीमत रिपोर्ट्स के अनुसार 50 करोड़ तक है।


प्रभास अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी डेब्यू कर लिया है। एक्टर के घर की बात करें तो वह एक आलीशान बंगले के मालिक हैं। जानकारी के मुताबिक एक्टर के घर की कीमत 60 करोड़ तक है।


सामंथा रुथ प्रभु साउथ की बड़ी और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस का घर हैदराबाद में है। वह एक आलीशान बंगले की मालकिन है, जिसकी कीमत 80 से 85 करोड़ तक है। आपको बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म शाकुंतलम रिलीज हुई है। एक्ट्रेस उसके प्रमोशन में काफी वक्त से व्यस्त थीं।


Next Story