
NPG न्यूज़। टिक-टॉक स्टार मेघा ठाकुर का 21 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। मेघा ठाकुर यंग लोगों में पॉजिटिविटी फैलाने के लिए जानी जाती थी। यह जानकारी उसके माता-पिता ने दी।ठाकुर के माता-पिता ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान पोस्ट कर बताया कि 24 नवंबर को अचानक से ठाकुर का निधन हो गया। वह भारतीय मूल की कनाडा की नागरिक थी। उनके निधन की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि अब तक उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। मेघा ठाकुर का अंतिम संस्कार 29 नवंबर को किया गया।
मेघा ठाकुर ब्रैम्पटन में रहती थीं। मूल रूप से वे इंदौर की रहने वाली थीं। मेघा ठाकुर इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 101,000 फॉलोअर्स है। 18 नवंबर को उन्होंने अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया था। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'आप अपने भाग्य के प्रभारी हैं। इसे याद रखें।
मेघा ठाकुर के माता-पिता ने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को साझा किया। उन्होंने लिखा, 'यह बताते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है कि हमारे जीवन का उजाला, हमारी दयालु और सबकी देखभाल करने वाली प्यारी बेटी मेघा ठाकुर का अचानक 24 नवंबर को निधन हो गया। वह एक आत्मविश्वासी और स्वतंत्र लड़की थी। उसकी बहुत याद आएगी।
मेघा ठाकुर ने माता-पिता ने फैंस से अपील की है मेघा अपने फैंस से बहुत प्यार करती थी। इस समय हम मेघा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं।
