Begin typing your search above and press return to search.

Tiger 3 Box Office Collection Day 4: फिल्म टाइगर 3 में मिली इमरान हाशमी को बड़ी सफलता, लोगों ने एक्टर के रोल पर बरसाया प्यार, जानिए 4 दिनों कितनी हुई कमाई...

Tiger 3 Box Office Collection Day 4: फिल्म टाइगर 3 में मिली इमरान हाशमी को बड़ी सफलता, लोगों ने एक्टर के रोल पर बरसाया प्यार, जानिए 4 दिनों कितनी हुई कमाई...
X
By Gopal Rao

Tiger 3 Box Office Collection Day 4: मुंबई। फिल्‍म 'टाइगर 3' को मिली सफलता को लेकर अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा कि लोग सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनके अभिनय को पसंद कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्हें एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाने का अवसर मिला, जिसका उन्होंने आनंद उठाया।

इमरान ने कहा, “मैं टाइगर 3 को मिली प्रतिक्रिया से रोमांचित हूं और लोगों ने मेरे प्रदर्शन पर प्यार बरसाया है। हमने बहुत अच्छी शुरुआत की है और मुझे उम्मीद है कि फिल्म विश्व स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी।''

उन्‍होंने कहा, ''मुझे एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाने का अवसर मिला और हमारे देश के सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार सलमान खान के साथ आमने-सामने जाने से बेहतर क्या हो सकता है, मुझे खुशी है कि लोगों ने हमारे प्रदर्शन को पसंद किया है और यह मेरे लिए बहुत बड़ी मान्यता है।' यश राज फिल्म्स की 'टाइगर 3' ने केवल 4 दिनों में 169.75 करोड़ की आश्चर्यजनक कमाई की।

उन्होंने आगे कहा, “मैं हमेशा अपनी पसंद की फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करना चाहता था और एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाने से मुझे ऐसे शेड्स तलाशने का मौका मिला, जिनमें मैंने पहले कभी कदम नहीं रखा था। मैं अपने खलनायक किरदार को पसंद करने और 'टाइगर 3' को बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म बनाने के लिए लोगों का आभारी हूं। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, 'टाइगर 3' हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सफलतापूर्वक चल रही है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story