Begin typing your search above and press return to search.

इस लड़की ने मेकअप से खुद को बनाया शाहरुख खान, लेडी शाहरुख़ के लोग हुए दीवाने... देखें VIDEO

इस लड़की ने मेकअप से खुद को बनाया शाहरुख खान, लेडी शाहरुख़ के लोग हुए दीवाने... देखें VIDEO
X
By NPG News

मुंबई 31 दिसंबर 2021 I फिल्म स्टार्स को लेकर लोगों में खासी दीवानगी है. हर कोई किसी न किसी का फैन जरूर होता है. किसी को शाहरुख पसंद है तो किसी को सलमान. फिल्मी सितारे जैसा बनना हर किसी की चाहत होती है. लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी ने मेकअप के सहारे खुद को शाहरुख खान जैसा बना लिया हो. इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो में एक लड़की ने अपने चेहरे पर मेकअप कर खुद को शाहरूख खान जैसा बना लिया. जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए. लोगों को लड़की की यह कला काफी पसंद आ रही है.

इस लड़की ने अपने मेकअप से कमाल कर दिया है. लड़की ने मेकअप के सहारे खुद को हूबहू शाहरुख खान की तरह बना लिया. इस लड़की का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने खुद को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान जैसा लुक दिया है. लड़की का हुनर देखकर हर कोई दंग रह गया है. इस लड़की का नाम दिक्षिता है. यह लड़की दिल्ली की रहने वाली है. कमाल की काबिलियत रखने वाली दिक्षिता पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिक्षिता सबसे पहले बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख खान की एक फोटो दिखाती हैं. इसके बाद मेकअप ब्रश से वह खुद को ट्रांसफॉर्म करने लगती हैं और शाहरुख जैसा बन जाती हैं. अब तक इस वीडियो (Video) पर डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और साथ ही लोग इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि विश्वास नहीं कर सकता. एक दूसरे यूजर ने शाहरुख को टैग कॉमेंट किया, मेके ख्याल से आपको इस वीडियो को देखना चाहिए.' एक और शख्स ने लिखा है, 'मैं पलके नहीं झपका पा रहा हूं. बहुत अच्छा और शानदार है. इसके अलावा और भी कई लोगों ने दीक्षिता की जमकर तारीफ की. वीडियो में दिक्षिता के हुनर को देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं. इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं. एक शख्स ने वीडियो देखने के बाद कहा कि दिक्षिता का टैलेंट कमाल का है. वहीं ज्यादातर लोग उसके हुनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को अब तक 1 लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है.

Next Story