Kapil Sharma शो में काम कर चुके इस कॉमेडियन ने खाया जहर, तंगहाली ने किया मजबूर... जूझता रहा जिंदगी और मौत के बीच

मुंबई 6 जनवरी 2022 I कपिल शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं टीवी पर कॉमेडी करने के बाद वे अब ओटीटी पर भी स्टैंडअप कॉमेडी करते दिखाई देंगे। इस बीच कपिल के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। उनके शो में काम करने वाले एक कॉमेडियन ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। कोरोना महामारी और तंगहाली से गुजर रहे इस कॉमेडियन की माली हालत खराब बताई जा रही है। तीर्थानंद के मुताबिक, मैं अस्पताल में रहा लेकिन मेरी मां और भाई मुझे देखने तक नहीं आए। हम एक ही कॉम्पलेक्स में रहते हैं और मुझे 15 साल हो चुके हैं लेकिन मेरा परिवार मुझसे बात तक नहीं करता है। मेरे इलाज पर भी उन्होंने एक पैसा खर्च नहीं किया। मैं पहले से ही कर्जदार हूं। अस्पताल से लौटने के बाद भी घर में अकेले ही रहता हूं। इससे ज्यादा बुरा और क्या होगा। मां ने कभी मुझसे खाने का नहीं पूछा। मेरी पत्नी ने मुझे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। मेरी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।
आत्महत्या जैसा कदम उठाने के पीछे तीर्थानंद ने कहा कि लंबे समय से मेरा काम बंद है। इसके साथ ही बहुत अकेला हो गया हूं, जिसके चलते मुझे खुदकुशी जैसा कदम उठाना पड़ा। जब मैं बेहोश था तो डॉक्टर ने पुलिस को भी फोन कर दिया था। मेरे घरवालों का व्यवहार देखकर पुलिस भी सकते में थी। तीर्थानंद के मुताबिक, मैं विरार का रहने वाला हूं और 15 साल से एक्टिंग कर रहा हूं। इस काम ने मुझे बहुत कुछ दिया, लेकिन अब मैं फिर से पाई-पाई का मोहताज हो गया हूं। मुझे फिल्म इंडस्ट्री में नाना पाटेकर (Nana Patekar) का हमशक्ल भी कहा जाता है। मैं उनकी मिमिक्री भी करता हूं। कुछ दिनों पहले मैंने एक वेब सीरीज में किया था, लेकिन मुझे अब तक उसके पैसे नहीं मिले।
सुसाइड जैसे स्टेप पर तीर्थानंद बताते हैं, मैं अपने परिवार और काम के बीच उलझा हुआ हूं. समझ नहीं आता है कि कैसे इन सबसे बाहर निकलूं. इधर काम भी बंद पड़ा है, और घर पर अकेलापन काटने को दौड़ता है. इसलिए मैंने इस तरह का कदम उठाया था. हालांकि पुलिस, डॉक्टर्स व दोस्तों के समझाने के बाद मैं कभी इसे दोबारा नहीं करूंगा. हिम्मत नहीं हारने वाला हूं. जब मैं बेहोश था, तो डॉक्टर ने पुलिस को भी कॉल कर दिया था. पुलिस वाले भी मेरे परिवार वालों के रवैये से हैरान थे, कह रहे थे यकीन नहीं होता कि तुम इनके सगे हो. खैर, पुलिस से मैंने सॉरी कहा है और अब चाहता हूं कि मुझे काम मिले और मैं अपने पैशन को फॉलो करूं. तीर्थानंद बताते हैं, मैं विरार का ही हूं. मुझे एक्टिंग का शौक था और मैं पिछले 15 साल से एक्टिंग कर रहा हूं. इस काम ने मुझे बहुत कुछ दिया. ब्रांडेड कपड़े, बाहर ट्रैवलिंग अच्छे पैसे सबकुछ देखा है मैंने, लेकिन अब वापस से जीरो हो गया हूं. मैंने 8 अलग भाषाओं में काम किया है. मुझे इंडस्ट्री में नाना पाटेकर का लुकअलाइक कहा जाता है. मैं उनकी मिमिक किया करता था, तो मेरी इमेज भी नाना पाटेकर के डुप्लीकेट की बन गई है. हाल ही में शिमारो मी पर मेरी एक फिल्म रिलीज हुई है, जिसमें मेरा किरदार इंस्पेक्टर का है. काम की तारीफ हो रही है लेकिन तारीख से पेट नहीं भरते हैं. मेकर्स ने पैसे नहीं दिए हैं. एक छोटे से प्लैटफॉर्म पर वेब सीरीज किया था, उसमें भी एक्टिंग की लेकिन पैसे नहीं दिए.
