छत्तीसगढ़ी गाने 'टूरा आइसक्रीम खाके फरार हो गे जी' में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया जबरदस्त डांस.... वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग....

मुंबई 21 जनवरी 2022 I टीवी ऐक्ट्रेस निया शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक की वजह से चर्चा में हैं। उनका नया वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है जिसे खुद निया शर्मा ने ही साझा किया है। इस वीडियो में वह छत्तीसगढ़ी गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। निया के लुक की बात करें तो उन्होंने हॉट पिंक ट्रैक पैंट और स्पोर्ट्स ब्रा लुक कैरी किया हुआ है। उनका डांस और लुक दोनों ही फैंस को अट्रैक्ट कर रहा है। निया शर्मा ने गुरुवार को ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो शेयर किया। उनके साथ आर्टिस्ट शिविका प्रताप सिंह भी नजर आ रही हैं। निया ने बताया कि वे दोनों रिहर्सल कर रहे थे और इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम रील के लिए भी शूट किया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में छत्तीसगढ़ी गाना 'टूरी आइसक्रीम खा के फरार हो गे रे' बज रहा है। दोनों के स्टेप्स भी काफी शानदार हैं।
बॉलीवुड के कलाकार छत्तीसगढ़ी गानों को कम ही जानते हैं। पर छत्तीसगढ़ी सॉन्ग टुरी आइस्क्रीम खाके फरार होगे जी… पर डांस से निया शर्मा के छत्तीसगढ़िया फैंस काफी खुश हैं। और यह वीडियो छत्तीसगढ़ में काफी वायरल हो रहा है। यह गाना छत्तीसगढ़ की सबसे पहली और सबसे चर्चित फिल्मों में से एक "मोर छइयां भुइयां" का है। और इस गाने को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार अनुज शर्मा पर फिल्माया गया है। निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम में आए दिनों वो अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती रहती हैं। निया को चाहने वालों की तादात भी कम नहीं है। निया के लाखों फैंस उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। निया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 7 मिलीयन से ज्यादा फॉलोवर हैं।
छत्तीसगढ़ की हर गली मे बजने वाला गाना अब मुंबई के कलाकारों को भी लुभा रहा है। एक्ट्रेस निया शर्मा का नया वीडियो लाखों लोग पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कोरियाग्राफर के साथ बेहद शानदार डांस मूव्स किए हैं। इस डांस वीडियो में गाना बेहद खास है। छत्तीसगढ़ी सॉन्ग टुरी आइस्क्रीम खाके फरार होगे जी... गाने पर डांस करके निया शर्मा ने अपने छत्तीसगढ़िया फैंस को चौंका दिया है। मुंबई के कलाकार आमतौर पर छत्तीसगढ़ी गानों पर थिरकते कम ही नजर आते हैं। निया शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक किया है। ये गाना छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित फिल्म मोर छइयां भुइयां में एक्टर अनुज शर्मा पर फिल्माया गया है। निया के वीडियो पर कई लोगों के फनी कमेंट्स भी आए हैं। निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। डेली लाइफ के इंट्रेस्टिंग मोमेंट्स शेयर करती हैं। उनके सिर्फ इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही एक लाख से अधिक फाॅलोअर हैं।
