Begin typing your search above and press return to search.

Thank God Song: फिल्म Thank God का गाना हुआ रिलीज, नोरा फतेही और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने बढ़ाई धड़कनें... देखें वीडियो

Thank God Song: फिल्म Thank God का गाना हुआ रिलीज, नोरा फतेही और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने बढ़ाई धड़कनें... देखें वीडियो
X

Sidharth Malhotra, Nora Fatehi

By NPG News

मुंबई I सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड सोशल मीडिया पर नेगेटिव वजहों से सुर्खियों में है। इस बीच शुक्रवार को फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है। यह गाना योहानी के पॉप्युलर सॉन्ग मनिके का रीमेक है। गाने में सिद्धार्थ के साथ नोरा भी हैं। वह अपने सिड्यूसिंग डांस से सिद्धार्थ को रिझाती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स योहानी की आवाज और नोरा के डांस को डेडली कॉम्बो बता रहे हैं।

नोरा का यह गाना श्रीलंका की फेमस सिंगर योहानी के मशहूर गाने मनिके मगे हिते का हिंदी रीमिक्स है। योहानी ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। वीडियो में नोरा के साथ लीड रोल में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं, आप भी देखिए नोरा और सिद्धार्थ का ये रोमांटिक और हॉट डांस का नया गाना। आपको बता दें, यह फिल्म थैंक गॉड 25 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुलप्रीत सिंह लीड रोल में नजर आएंगे, इसके साथ ही बता दें, यह फिल्म इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनाई गई है। गाने के रिलीज होने के बाद से फैंस को अब मूवी का इंतजार है। मेकर्स को उम्मीद है जैसे दर्शकों ने गाने को प्यार दिया है। उसी तरह फैंस फिल्म को भी अपना प्यार देंगे। देखिए वीडियो...


Next Story