Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya News: TBMAUJ में बेहद मज़ेदार होगी रोबोट 'कृति' के साथ शाहिद की लव स्टोरी... 9 फरवरी को फूटेंगे हंसी के गुब्बारे

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya News: मुंबई। 'तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया' में शाहिद और कृति सेनन की जोड़ी पहली बार परदे पर उतरने वाली है। ट्रेलर देखकर फिल्म की कहानी भी बहुत मजेदार नजर आ रही है। फिल्म में शाहिद को सिफरा नाम की एक अमेरिकन लड़की से प्यार हो जाता है। शाहिद उसके साथ हंसते हैं, बतियाते हैं, इश्क भी फरमाते हैं लेकिन जान नहीं पाते कि असल में सिफरा लड़की नहीं बल्कि एक रोबोट है। और फिर जब राज़ खुलता है तब क्या होता है? यही फिल्म की कहानी है जिसे बहुत मजेदार अंदाज में फिल्माया गया है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है और यह इंतजार खत्म होगा 9 फरवरी को, जब फिल्म सिनेमाघर के परदे पर उतरेगी।
रोम-कॉम 'TBMAUJ' में कृति सैनन एक रोबोट की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी जैसे उम्दा कलाकार हैं। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि शाहिद सिफरा के प्यार में डूब जाते हैं। सिफरा ऐसी लड़की है जो तमाम भाषाएं बोल लेती है, हर तरह का खाना भी बना लेती है, सबका दिल जीतना उसे बखूबी आता है। शाहिद उसे अपने घर की बहू बनाना चाहते हैं और अपने संयुक्त परिवार से मिलवाने के लिए ले जाते हैं। इतनी गुणवान अमेरिकन लड़की को पूरा परिवार बहू बनाने के लिए राजी हो जाता है। सब कुछ अच्छा चल रहा होता है लेकिन रिश्तेदार डिंपल कपाड़िया जो की एक साइंटिस्ट भी हैं, उनके आने पर सारा राज खुल जाता है। फिर क्या होता है? शाहिद यह बात कैसे पचा पाते हैं कि उन्हें इंसान नहीं बल्कि एक रोबोट से प्यार हो गया है? और रोबोट सिफरा यह प्रश्न करती है कि क्या रोबोट में फिलिंग्स नहीं हो सकती? आगे क्या होता है, यह आपको फिल्म देखकर पता चलेगा।
बता दें कि फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है।इसके निर्माताओं में दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर शामिल हैं। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
