Begin typing your search above and press return to search.

Tejasswi Karan Kundrra Prakash Breakup: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का हुआ ब्रेकअप? टीवी इंडस्ट्री का पावर कपल हुआ अलग

Tejasswi Karan Kundrra Prakash Breakup: टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, अब एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत 'बिग बॉस 15' के घर से हुई थी, जहां दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया था।

Tejasswi Karan Kundrra Prakash Breakup: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का हुआ ब्रेकअप? टीवी इंडस्ट्री का पावर कपल हुआ अलग
X
By Ragib Asim

Tejasswi Karan Kundrra Prakash Breakup: टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, अब एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत 'बिग बॉस 15' के घर से हुई थी, जहां दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया था।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अब एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। उनके ब्रेकअप को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों के बीच छोटी-छोटी चीजों पर लड़ाइयां हो रही थीं, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया।

ब्रेकअप का ऐलान क्यों नहीं?


एक और सूत्र ने न्यूज 18 को बताया कि दोनों अभी भी पब्लिक में साथ नजर आ रहे हैं क्योंकि वे पिछले तीन साल से एक पावर कपल थे। फैंस के लिए यह खबर स्वीकार करना आसान नहीं होगा, इसलिए वे अपने ब्रेकअप का जल्द ऐलान नहीं करने वाले हैं। हालांकि, करण और तेजस्वी ने इस मामले पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

दुबई में खरीदा था घर

ब्रेकअप की खबरों से पहले, दोनों की शादी की चर्चाएं जोरों पर थीं। उन्होंने दुबई में एक घर भी खरीदा था। 'बिग बॉस 15' के घर में ही प्यार करने वाले इस कपल को बाहर आने के बाद भी साथ देखा जाता रहा था और उनका रिलेशनशिप कंफर्म हुआ था।

फैंस के लिए दुखद खबर

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप की खबर फैंस के लिए बेहद दिल तोड़ने वाली है। हालांकि, उनके फैंस अब भी इस उम्मीद में हैं कि दोनों के बीच सब ठीक हो जाए। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का ब्रेकअप टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ी खबर है। उनके फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। दोनों ने अपने ब्रेकअप की खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, वे अब साथ नहीं हैं।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story