Begin typing your search above and press return to search.

तारक मेहता की बबीता का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल हुईं एक्ट्रेस...देखें

तारक मेहता की बबीता का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल हुईं एक्ट्रेस...देखें
X
By NPG News

मुंबई I टीवी का लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभाती है। उनसे जुड़ी एक खबर सुनने में आ रही है, जिसे जानकर फैंस थोड़े परेशान हो जाएंगे। मुनमुन जर्मनी वेकेशन के लिए गई थी और वहां पर उनके साथ एक्सीडेंट हो गया।

मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि जर्मनी में वह एक छोटे से हादसे का शिकार हो गई थीं। जिसकी वजह से उनके बाएं घुटने में चोट लग गई। उन्होंने बताया कि मुझे ट्रैवलिंग कम करने की सलाह दी गई है, इसलिए मैं अब वापस घर जा रही हूं। अभिनेत्री के घायल होने की खबर सुनने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। वह लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और उन्हें अपना ध्यान रखने को कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें जल्दी से ठीक होकर वापस शो में लौटने के लिए कह रहे हैं।


दरअसल, मुनमुन दत्ता काम से ब्रेक लेकर यूरोप घूमने निकली थीं। वह पहले स्विट्जरलैंड गईं और फिर वहां से इंटरलेकन ट्रेन से जर्मनी गईं। स्विट्जरलैंड में मुनमुन दत्ता ने बहुत मजे किए। उन्होंने इस ट्रिप की कुछ झलकियां भी साझा की थीं। अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह बहुत खुश नजर आ रही थीं, लेकिन इसी बीच बदकिस्मती से उनका एक्सीडेंट हो गया और अब उन्हें अपनी ट्रिप को खत्म कर वापस लौटना पड़ रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मुनमुम दत्ता 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा, उन्होंने कमल हासन की 'मुंबई एक्सप्रेस' और 2006 की फिल्म 'हॉलीडे' में भी अभिनय किया है।




Next Story