Begin typing your search above and press return to search.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी को हुआ गले का कैंसर? एक्टर्स की बदली आवाज ,

तारक  मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी को हुआ गले का कैंसर? एक्टर्स की बदली आवाज ,
X
By NPG News

मुंबई । तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी को लेकर एक शॉकिंग खबर आ रही है। रिपोर्ट्स हैं की उनको गले का कैंसर हुआ हैं। इसकी वजह शो में उनकी अजीब तरह की आवाज को बताया जा रहा है। हालाकी दिशा की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं हैं। उनके गले में कुछ दिक्कत होने की खबरों के बाद रिपोर्ट्स हैं की उन्हें थ्रोट कैंसर हुआ हैं। बता दें की शो में नट्टू काका का रोल करने वाले घनश्याम नायक का 77 साल में गले के कैंसर से निधन हो चुका हैं

शो की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं दिशा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन लोगों का चहेता किरदार है। दिशा वकानी साल 2019 में शो को अलविदा कह दिया था. इसकी वजह उन्होंने मैटरनिटी लीव बताया था. फैंस इसके बाद से उनकी शो में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने शो में वापसी के लिए उनसे कई बार संपर्क किया लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया. दिशा शो की सबसे पॉपुलर और चहीतीं एक्ट्रेस थीं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन लोगों का चहेता किरदार है। दिशा वकानी इस रोल से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। लंबे वक्त से वह शो से गायब हैं। लोगों को उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगी। हालांकि प्रोड्यूसर असित मोदी बता चुके हैं कि दिशा की जगह कोई और दया बेन का किरदार निभाएगा।

दिशा वकानी (Disha Vakani Throat Cancer) ने साल 2010 में, दयाबेन की अजीबोगरीब आवाज के बारे में बात की थी. दिशा ने कहा कि हर बार एक ही आवाज को बनाए रखना बहुत कठिन था. लेकिन भगवान की कृपा है कि उन्होंने कभी भी उनकी आवाज को नुकसान नहीं पहुंचाया और न ही गले की कोई समस्या पैदा की. इस आवाज के साथ वह दिन में 11-12 घंटे लगातार शूटिंग करती थीं.

Next Story