Begin typing your search above and press return to search.

T20 World Cup Opening 2026: विश्व कप की ओपनिंग में नोरा डांस परफॉर्मेंस लूटी महफिल, रैपर बादशाह के गानों पर झूमे फैंस, देखिए वीडियो...

T20 World Cup Opening 2026: पहले टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था। जिसमें एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही, बॉलीवुड रैपर बादशाह और सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपने परफॉर्मेंस से महफिल लूटी।

T20 World Cup Opening 2026: विश्व कप की ओपनिंग में नोरा डांस परफॉर्मेंस लूटी महफिल, रैपर बादशाह के गानों पर झूमे फैंस, देखिए वीडियो...
X
By Gopal Rao

T20 World Cup Opening 2026: नईदिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड के मैच के साथ हुई। यह मैच श्रीलंका में खेला गया था। भारत के साथ श्रीलंका भी टूर्नामेंट का को-होस्ट है। पहले दिन का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारत और अमेरिका के बीच हुआ था। इस मैच से पहले टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था। जिसमें एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही, बॉलीवुड रैपर बादशाह और सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपने परफॉर्मेंस से महफिल लूटी।

सेरेमनी में नोरा फतेही ने 'पायल' गाने पर डांस करके फैंस का मनोरंजन किया। उनके डांस मूव्स ने पूरा माहौल ही बदलकर रख दिया था। नोरा के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नोरा फतेही के अलावा बॉलीवुड रैपर बादशाह ने भी अपनी शानदार अवाजा से समा बांधा, गौर करने वाली बात यह रही कि नोरा फतेही ने बादशाह के गानों पर भी फैंस को अपने मूव्स दिखाए। यहां देखिए वीडियो...

बता दें कि सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने भी अपने पफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा। वह अक्सर इस तरह की सेरेमनी में नजर आते हैं। उन्होंने तबले और सितार दोनों पर जुगलबंदी दिखाई, जिससे फैंस का मनोरंजन हुआ।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story