Begin typing your search above and press return to search.

बहुत जल्द मां बनने जा रही है स्वरा भास्कर!, कहा- बच्चे के लिए अब नहीं कर सकती इंतजार...

बहुत जल्द मां बनने जा रही है स्वरा भास्कर!, कहा- बच्चे के लिए अब नहीं कर सकती इंतजार...

बहुत जल्द मां बनने जा रही है स्वरा भास्कर!,  कहा- बच्चे के लिए अब नहीं कर सकती इंतजार...
X
By NPG News

मुंबई 25 नवंबर 2021 I स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) आज के समय में अपनी बोल्ड स्टेटमेंट और बेबाकी की वजह से काफी सुर्ख़ियों में बनी रहती है। वहीं उनकी एक्टिंग (Acting) के भी बहुत से लोग दिवाने हैं। फ़िलहाल वह सिंगल हैं और अपनी ज़िंदगी को एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन, अब उन्होंने अपनी ज़िंदगी से सम्बंधित एक फैसल लिया है। स्वरा अब जल्द ही एक बच्चा अडॉप्ट (Swara Is Adopting Child) करने वाली हैं। इसके लीगल प्रोसिजर पर भी वह आगे बढ़ चुकी हैं। स्वरा भास्कर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान फैमिली और बच्चे की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि देश में कितने लाखों बच्चे हैं, जो अनाथालय में रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अडॉप्शन के प्रोसेस शुरू करने के साथ ही उन कपल्स से मिलना शुरू कर दिया है, जिन्होंने बच्चे को अडॉप्ट किया है। ताकि, वह उनका एक्सपीरियंस जान सके और कुछ जानकारी हासिल कर सकें।

स्वरा भास्कर ने मिड डे से बातचीत में बताया कि 'मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि हमारे देश में सिंगल महिलाओं को बच्चे एडॉप्ट करने की परमिशन है.इस दौरान मैं कई कपल्स से मिली जिन्होंने बच्चा गोद लिया है. मैंने उनके प्रॉसेस और एक्सपीरिएंस को अच्छी तरह समझने की कोशिश की. मेरी फैमिली मेरे इस फैसले पर मेरे साथ है और मुझे पूरा सपोर्ट कर रहे हैं'. स्वरा भास्करने बच्चा गोद लेने के लिए आवेदन कर दिया है. ये प्रक्रिया काफी लंबी होती है. बच्चा गोद लेने से पहले कई कानूनी प्रकिया से गुजरना पड़ता है. स्वरा का कहना है कि 'मुझे पता है कि लंबा प्रॉसेस होने की वजह से मुझे थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, हो सकता है कि 3 साल लग जाए लेकिन अब पैरेंट्स बनने के लिए मुझसे और इंतजार नहीं हो रहा'. बता दें कि स्वरा भास्कर ने अपनी भतीजी के जन्म पर एक सोहर गाया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

हमेशा से चाहती हैं फैमिली और बच्चा :- मिड डे से बातचीत के दौरान स्वरा ने बताया, मैंने हमेशा से फैमिली और बच्चे की ख्वाहिश की है. मुझे लगता है कि अडॉप्शन एक ऐसा रास्ता है, जिससे मैं अपने इस सपने को पूरा कर सकूं. लकी हूं कि हमारे देश में सिंगल औरतों को बच्चे अडॉप्ट करने की अनुमति है. मैंने इस दौरान कई कपल्स से मुलाकात की है, जिन्होंने बच्चा अडॉप्ट किया है. काफी बच्चे तो अब अडल्ट भी हो गए हैं. मैंने उनके प्रोसेस और एक्सपीरियंस पर भी गहन रिसर्च किया है. अडॉप्शन के पहले की काफी रिसर्च काफी रिसर्च के बाद स्वरा ने अपने अडॉप्शन प्लानिंग की बात पेरेंट्स को बताई है. स्वरा के इस डिसीजन पर उनकी फैमिली उन्हें पूरी तरह सपोर्ट कर रही है. इस पर स्वरा कहती हैं, मैंने CARA के जरिए अडॉप्शन का प्रोसेस शुरू कर दिया है. मुझे पता है कि इंतजार थोड़ा लंबा है, हो सकता है इसमें तीन साल भी लग जाएं लेकिन अब पैरेंट्स बनने का इंतजार मुझसे नहीं हो रहा है. शीर-कोरमा के लिए जीता अवॉर्ड स्वरा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म शीर-कोरमा है, जिसमें स्वरा लेस्बियन का किरदार निभातीं नजर आने वाली हैं. इसमें उनके साथ दिव्या दत्ता बतौर लीड हैं और शबाना आज्मी एक अहम किरदार में हैं. 24 नवंबर को फिल्म के डायरेक्टर फराज ने अनाउंस किया है कि लंदन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के लिए स्वरा ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है

स्वरा भास्कर :- जुग जुग जियसु ललनिया, भवनवा के भाग जागल हो.. ललनी लाली होई हे, कुल के अँजोरिया, मनवा में आस जागल हो।

आजु के दिनवा सुहावन, रतिया लुभावन लागे हो बबुनी भैय्या के/ होरिला जनमले होरिलवा बड़ी सुंदर हो।

नकिया त बाबूजी से अँखिया ह.. अँखियाँ ह माई के हो, ललनी मुहवा ह/ चनवा सूरजवा त सगरो अँजोर भइले हो।

सासु सुहागिन बड़ भागिन, अन्न धन लुटावेलि हो; ललनी दुवरे पे / बजेला बधैया .. अंगनवा उठे सोहर हो।

नाची नाची गावेली बहिनिया, ललनी के खेलावेली हो.. ललनी हंसी हंसी/ ठिहुकी चलावेली रस बरसावेली हो। जुग जुग जियसु ललनिया,

भवनवा के भाग जागल हो.. ललनी लाली होई हे, कुल की अँजोरिया, मनवा में आस जागल हो।

Next Story