Begin typing your search above and press return to search.

Swara Bhaskar Baby Girl: स्वरा भास्कर बनी मां, पति फहद अहमद के साथ बेटी की पहली झलक किया शेयर

Swara Bhaskar Baby Girl: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर में किलकारी गूंजी है। स्वरा भास्कर और फहद अहमद अब पैरेंट्स बन गए है। अभिनेत्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने पैरेंट्स बनाने की सोशल मीडिया पर खुशी फैंस के साथ शेयर की है।

Swara Bhaskar Baby Girl: स्वरा भास्कर बनी मां, पति फहद अहमद के साथ बेटी की पहली झलक किया शेयर
X
By Ragib Asim

Swara Bhaskar Baby Girl: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर में किलकारी गूंजी है। स्वरा भास्कर और फहद अहमद अब पैरेंट्स बन गए है। अभिनेत्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने पैरेंट्स बनाने की सोशल मीडिया पर खुशी फैंस के साथ शेयर की है। कपल ने बच्ची के साथ कई फोटो भी साझा की है। इसके साथ ही स्वरा और फहद ने अपने इंंस्टाग्राम पोस्ट में बच्ची के नाम का खुलासा भी कर दिया। स्वरा और फहद अहमद ने अपने बेटी का नाम राबिया रखा है। हालांकि अभिनेत्री ने अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई है। जून में ही सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री ने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

बता दें कि अभिनेत्री ने इसी साल 16 फरवरी को फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की थी। बता दें कि शादी के बाद से ही स्वरा भास्कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी। लोगों को स्वरा का मुस्लिम संग शादी करने रास नहीं आया है। लेकिन इस बातों को भूलकर अभिनेत्री ने फहद के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

वहीं स्वरा भास्कर ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा, ”हमारी प्रार्थना सुन ली गई है। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से आपके प्यार के लिए धन्यवाद! यह एक बिल्कुल नई दुनिया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टा पोस्ट में बच्ची के साथ कई फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों अस्पताल में बच्चे के संग प्यार दुलार करते नजर आ रहे है। स्वरा और फहद अपनी नन्ही परी को गोद में पकड़े हुए नजर आ रहे है।

साल 2020 में शुरू हुई प्रेम कहानी

बता दें कि साल 2020 में स्वरा भास्कर और फहद की प्रेम कहानी शुरुआत हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई। इसके अलावा दोनों की कई रैलियों में मुलाकात भी हुई। इसके बाद फहद ने अपनी बहन की शादी में स्वरा भास्कर को न्योता भी दिया था। लेकिन स्वरा शादी में शामिल नहीं हुई। हालांकि स्वरा ने इसके लिए फहद से माफी भी मांगी थी। इसके बाद दोनों के बीच फिर दोस्ती बढ़ी और फिर दोनों के बीच लव कैमिस्ट्री शुरू हुई।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story