Begin typing your search above and press return to search.

Sunny Leone: मुंबई की बारिश ने सनी लियोन का किया बड़ा नुकसान, मर्सिडीज समेत बह गईं 3 कारें

Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं | सनी के ग्लैमर और खूबसूरती के चर्चा तो आम बात हैं | हाल में सनी लियोनी अपने करियर से ज्यादा फैमिली टाइम को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं |

Sunny Leone: मुंबई की बारिश ने सनी लियोन का किया बड़ा नुकसान, मर्सिडीज समेत बह गईं 3 कारें
X
By Ragib Asim

Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं | सनी के ग्लैमर और खूबसूरती के चर्चा तो आम बात हैं | हाल में सनी लियोनी अपने करियर से ज्यादा फैमिली टाइम को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं | सनी लियोन ने बताया कि मुंबई की बारिश और बाढ़ ने उनका काफी नुकसान किया है | वैसे तो हर बार मुंबई की बारिश भी चर्चा में रहती लेकिन इस बार बारिश ने पूरे मुंबई शहर का दिल दहला रखा है |

मुंबई की बारिश ने इस बार आम लोगो को परशान तो किया ही साथ में कुछ जानी मानी हस्तियों को भी नही छोड़ा | आम लोगो के साथ इन हस्तियों का भी काफी नुक्सान किया | उनमे से एक सनी लियोन भी है जिन्होंने मुंबई की बारिश को लेकर अपना अनुभव साझा किया | हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब वह पहली बार काम के लिए मुंबई शहर आईं, तो यह देखकर हैरान रह गईं कि यहां कितनी बारिश हो रही है |

सनी लियोनी ने बताया कि वह समंदर के बहुत करीब रहती थीं और उस समय उसकी दीवारों से पानी टपक रहा था और उसकी कई चीजों में नमी आ गई थी | लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी बारिश पसंद है, केवल जब वह घर के अंदर होती हैं | सनी को बारिश से भले अच्छी लगती हो, लेकिन बारिश ने उनका काफी नुकसान भी किया है | सनी ने बताया कि मानसून के कारण उनकी तीन कारें खराब हो गई | उनमें से दो एक ही दिन में बह गईं और उनमें से एक 8 सीटर मर्सिडीज थी |

उन्होंने बताया कि बारिश में कारें खो देने के बाद वो बहुत दुखी होकर रो पड़ीं, क्योंकि जब आप भारत में एक्स्पोर्ट कारें खरीदते हैं तो भारी टैक्स चुकाना पड़ता है | अब सनी लियोनी मुंबई के मौसम को अच्छी तरह समझ चुकी हैं | साथ ही उन्होंने यह भी जान लिया कि बस चीजों का ही नुकसान हुआ अच्छा हुआ किसी को चोट नहीं आई | वह अब और भी ज्यादा स्मार्ट हो गई हैं | उन्होंने अब एक मेड इन इंडिया ट्रक भी खरीदा है जिसे खासतौर पर बारिश से बचाव के लिए बनाया गया है |

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story