Sunil Thapa Death: मशहूर एक्टर की मौत: प्रियंका चोपड़ा के थे कोच, 300 से ज्यादा हिट फिल्मों में किया था काम...

Sunil Thapa Death: मशहूर एक्टर की मौत: प्रियंका चोपड़ा के थे कोच, 300 से ज्यादा हिट फिल्मों में किया था काम...
X
Sunil Thapa Death: बॉलीवुड और नेपाली फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर सुनील थापा ने 68 की उम्र में आखिरी सांस ली। वही निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Sunil Thapa Death: मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है, नेपाली और बॉलीवुड एक्टर सुनील थापा ने 68 की उम्र में आखिरी सांस ली। वही निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है। 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले सुनील थापा ने न सिर्फ नेपाली सिनेमा बल्कि बॉलीवुड और वेब सीरीज की दुनिया में भी अपनी खास जगह बनाई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील थापा की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। थापाथली के नॉर्विक हॉस्पिटल के चेयरमैन राजेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार, थापा को बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। सुबह 7:44 बजे एक ECG किया गया, जिससे उनकी मौत की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है। इसी बारे में पोस्ट से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जब उन्हें लाया गया तो वह बेहोश थे। तुरंत एक ECG किया गया, जिससे उनकी मौत की पुष्टि हुई।

बता दें कि फिल्मों में आने से पहले एक्टर थापा ने 1970 के दशक के बीच में मुंबई में एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और कई कपड़ों के ब्रांड के लिए काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने बॉम्बे के क्लबों के लिए प्रोफेशनल फुटबॉल भी खेला। मॉडल और एक्टर होने के अलावा थापा ने एक फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया और 1974 में भूटान के राज्याभिषेक को कवर किया। थापा ने 300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में कई यादगार रोल किए और फिल्म चिनो में 'राते कैला' के रोल के लिए पॉपुलर हुए। इस किरदार ने उन्हें नेपाली फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा डिमांड वाले विलेन में से एक बना दिया। उन्हें नेपाली सिनेमा में विलेन के रोल के लिए जाना जाता था और उन्होंने कई अवॉर्ड जीते, जिसमें दो बार मोशन पिक्चर्स अवॉर्ड नेपाल भी शामिल है।

Tags

Next Story