Begin typing your search above and press return to search.

स्टार शेफ की बहन का निधन...गंभीर बीमारी से थी पीड़ित, बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने दी सांत्वना...

स्टार शेफ की बहन का निधन...गंभीर बीमारी से थी पीड़ित, बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने दी सांत्वना...
X
By NPG News

मुंबई 1 मार्च 2022 I मास्टरशेफ इंडिया के जज विकास खन्ना की बहन राधा खन्ना सोमवार (28 फरवरी) को इस दुनिया में नहीं रहीं। विकास ने उनकी तस्वीरें शेयर करके उन्हें अपना सोलमेट बताया है। विकास ने उनका वीडियो भी शेयर किया है। राधा के निधन पर शबाना आजमी, नीना गुप्ता, कपिल शर्मा सहित कई लोगों ने दुख जताया है। विकास ने यह भी बताया वो लंबे समय से गंभीर बीमारी में पीड़ित थीं। और वह उनके साथ जल्द वाराणसी जाने वाले थे और उनको किडनी डोनेट करने की तैयारी भी थी। हालांकि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। शेफ विकास खन्ना की बहन का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते हुआ।

मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों भाई-बहन हंसते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर देख अंदाजा लगाया जा सकता है, दोनों का बॉन्ड काफी बेहतर था। नोट पोस्ट को शेयर करते हुए शेफ ने लिखा, "मेरी जिंदगी, मेरी सोलमेट आज मुझे छोड़ कर चली गई। March 23, 1974 - Feb 28, 2022 ! वो पिछले कई सालों से "ह ल्यूपस, एएचयूएस" बीमारी से जूझ रही थी, उसने संघर्ष किया, वो एक चैंपियन की तरह लड़ी। लेकिन आज शरीर के कई अंगों की विफलता के कारण, मेरे सबसे अच्छे दोस्त का निधन हो गया। लवी यू राधा हमेशा और हमेशा के लिए। इस खबर से विकास के फैंस और उनके अन्य शेफ दोस्त विनीत, शेफ रणबीर बरार, नीना गुप्ता, अजय चोपड़ा सहित कई शेफ स्टार्स को भी काफी गहरा सदमा पहुंचा है। पोस्ट का कमेंट सेक्शन में लोगों ने RIP लिखकर शोक प्रकट किया है। इन सब के अलावा शेफ खन्ना ने अपनी बहन की फोटोज सीरीज के साथ एक वीडियो भी अपलोड की है। जिसमें दोनों अपने मस्ती भरे पल साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारी में भी वो हमेशा डॅाक्टर से कहा करती थी, कि उन्हें घर जाना है और अपने भाई को प्रोटेक्ट करना है।

Next Story