Begin typing your search above and press return to search.

श्रीदेवी की तकिया साथ लेकर चलती हैं जाह्नवी कपूर!, VIDEO देखकर हैरान हुए यूजर्स, कमेंट बॉक्स में पूछने लगे ऐसे-ऐसे सवाल...

श्रीदेवी की तकिया साथ लेकर चलती हैं जाह्नवी कपूर!, VIDEO देखकर हैरान हुए यूजर्स, कमेंट बॉक्स में पूछने लगे ऐसे-ऐसे सवाल...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक्स को लेकर फैंस का दिल जीत लेती है। स्टारकिड अक्सर स्टाइलिश आउटफिट में नजर आती है। अब जाह्नवी कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी पलाजो सूट और दुपट्टे में काफी प्यारी लग रही हैं। हालांकि उनके हाथ में तकिये ने सबका ध्यान खींचा है। कई लोग इस बात पर ट्रोलिंग भी कर रहे हैं। लोग इसे नया फैशन बता रहे हैं। जाह्नवी पहले भी इस पिलो के साथ दिखाई दी हैं। वैसे इससे पहले आमिर खान भी कई बार फ्लाइट में तकिया साथ ले जाते देखे गए हैं।

जाह्नवी कपूर ट्रेडिशनल लुक में काफी प्यारी दिखती हैं। रीसेंटली वह एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। उन्होंने आसमानी रंग का पलाजो सूट पहना था। वह कंधे पर बैग टांगे थीं। हाथ में तकिया भी ले रखा था। लोगों ने जाह्नवी के तकिये को लेकर तरह-तरह के सवाल किए हैं। पपराजी विरल भैयानी के इंस्टा पर शेयर वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, पिलो!! कौन सी एयरलाइन में ट्रैवल कर रही हो। एक यूजर ने इस पर जवाब दिया, यह उसकी मॉम का तकिया है। वह हमेशा साथ रखती है। एक ट्रोल ने लिखा है, तकिये में क्या छिपा ले जा रही है। एक और ने लिखा है, पिलो क्यों लेकर जा रही विमान में? बता दें कि जाह्नवी कपूर पहले भी यह तकिया लेकर एयरपोर्ट पर दिखी हैं। तब भी यह चर्चा था कि यह उनकी मां का तकिया है। हालांकि जाह्नवी की तरफ से ऐसा कोई स्टेटमेंट नहीं आया। आमिर खान भी पहले अपने तकिये की वजह से चर्चा में रह चुके हैं। वह अक्सर अपने तकिये के साथ देखे जाते हैं। एक बार करीना कपूर भी तकिये के साथ उनकी तस्वीर पोस्ट कर चुकी हैं। देखिए वीडियो...

Next Story