Begin typing your search above and press return to search.

Spirit Film Controversy: स्पिरिट के सेट पर प्रकाश राज और संदीप वांगा में हुआ झगड़ा? एक्टर प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी

Spirit Film Controversy: संदीप रेड्डी वांगा के साथ विवाद की रिपोर्ट्स पर अभिनेता प्रकाश राज ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

Spirit Film Controversy: स्पिरिट के सेट पर प्रकाश राज और संदीप वांगा में हुआ झगड़ा? एक्टर प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी
X
By Ragib Asim

Spirit Film Controversy: संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने की खबरें आईं और अब चर्चा है कि अभिनेता प्रकाश राज भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। दावा किया जा रहा था कि फिल्म के सेट पर प्रकाश राज और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद उन्हें फिल्म से हटा दिया गया।

सेट पर झगड़े की खबर कैसे आई?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद में चल रही शूटिंग के दौरान किसी सीन को लेकर प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा के बीच बहस गई गई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह बहस आगे चलकर झगड़े में बदल गई। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि क्रिएटिव डिफरेंस और प्रोडक्शन टीम से तालमेल न बैठ पाने के कारण प्रकाश राज को फिल्म से बाहर कर दिया गया।

प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी

अब इन तमाम खबरों पर प्रकाश राज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने इन दावों को पूरी तरह अफवाह बताया। प्रकाश राज ने कहा यह सब झूठ कहां से आ रहा है? सब नॉनसेंस है। मैं अभी भी फिल्म का हिस्सा हूं। उनके इस बयान के बाद सेट पर झगड़े और फिल्म से बाहर किए जाने की खबरों पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

क्यों अहम हैं प्रकाश राज?

प्रकाश राज इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के ऑडियो लॉन्च वीडियो में भी उनकी दमदार आवाज सुनाई दी थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में उनके बाहर होने की खबर ने फैन्स को हैरान कर दिया था।

संदीप रेड्डी वांगा का ट्रैक रिकॉर्ड

संदीप रेड्डी वांगा को 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्मों को जहां बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली, वहीं कंटेंट को लेकर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। "एनिमल" में दिखाई गई हिंसा को लेकर काफी बहस हुई थी।

कब रिलीज होगी ‘स्पिरिट’?

फिल्म 'स्पिरिट' अगले साल 5 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें प्रभास, तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया फिल्म 'द राज साब' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story