Begin typing your search above and press return to search.

सोनम कपूर बनीं मां: कपूर परिवार में बदला खुशियों का माहौल, पप्‍पा बने आनंद आहूजा... इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी गुडन्यूज...

सोनम कपूर बनीं मां: कपूर परिवार में बदला खुशियों का माहौल, पप्‍पा बने आनंद आहूजा... इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी गुडन्यूज...
X
By NPG News

मुंबई I मनोरंजन जगत से शनिवार को एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। बच्चे के जन्म के बाद कपूर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। नीतू कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस नोट को सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने री-शेयर किया है। नीतू ने जो पोस्ट शेयर किया है वह सोनम और आनंद की ओर जारी किया गया बयान है। कपल ने कहा कि उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। उन्होंने डॉक्टर्स, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया किया है।


नीतू कपूर ने फैन्स को गुडन्यूज देते हुए जो पोस्ट शेयर की है। यह पोस्ट सोनम कपूर और आनंद अहूजा की ओर से है। इस पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त 2022 को हमने एक खूबसूरत से बेटे का स्वागत किया है। डॉक्टर्स, फ्रेंड्स, नर्सेस और परिवार का बहुत-बहुत शुक्रिया हमें इस जर्नी में सपोर्ट करने के लिए. यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है। लेकिन हम यह जरूर जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम कपूर ने हाल में ही तस्वीरें शेयर कर बताया था कि प्रेग्नेंसी में सबकुछ इतना आसान भी नहीं होता है। उन्होंने प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर की तस्वीरें शेयर कर बताया था कि उनके पैरों में काफी सूजन है।

Next Story