Sonali Phogat: अब सोनाली फोगाट और PA पर राखी सावंत का खुलासा, बोलीं- वो, उनके कपड़े....

Sonali Phogat: अब सोनाली फोगाट और PA पर राखी सावंत का खुलासा, बोलीं- वो, उनके कपड़े....
X

मुंबई I बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। शुरुआती दिनों में कहा जा रहा था कि सोनाली का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है लेकिन सामने आई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए। गोवा पुलिस ने भी बताया था कि सोनाली को ड्रग्स दिया गया था। ऐसे में अब कई सेलेब्स सोनाली के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब राखी सावंत ने सोनाली फोगाट के मर्डर और उनके PA सुधीर सांगवान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत में कहा, "देखिए, मुझे पहले दिन से ही लग रहा था कि यह मर्डर है। 'बिग बॉस' में मैंने उनके साथ बहुत अच्छा वक्त बिताया है। सोनाली की बेटी उनकी जान थी। और जो उनका पीए था, वो टकलू (सुधीर सांगवान) , सोनाली कहती थीं कि वो उन्हें प्यार करती हैं। वो पीए भी था और दोस्त भी था। अब वो (सोनाली) नहीं है तो मुझे बताना अच्छा भी नहीं लगता। बहुत गलत बात है। हार्ट अटैक उनको आया ही नहीं। अभी क्या मसला है, वह CBI और पुलिस देखे।" देखिए वीडियो 1-2...

इसके बाद राखी सावंत ने कैमरे पर आगे कहा- मैंने वीडियो देखा था, उसके कपड़े भी हटा दिए गए थे। मैं बहुत शॉक्ड थी ये सब देखकर, लेकिन मैं दुबई में थी। वो अपनी बेटी से बहुत ज्यादा प्यार करती थीं। मैं ये सब देखकर ट्रॉमा में थी। मैं बीजेपी सरकार से रिक्वेस्ट करती हूं कि उन लोगों के खिलाफ एक्शन लें, जिसने उनका मर्डर किया है। उस टकले सुधीर सांगवान ने उनकी बेटी को अनाथ कर दिया। राखी सावंत ने आगे कहा- मुझे पहले दिन से उस पर शक था। मैं 10 बार उससे मिल चुकी हूं। मैं उसे जितनी बार देखती थी, उतनी बार मुझे गुस्सा आता था। मैं सोनाली फोगाट से पूछती थी कि वो कौन है। वो कहती थी कि कोई नहीं, मेरा पीए है और हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं। उसकी शक्ल से मुझे वो क्रिमिनल लगता था। आज वो सच हो गया। मुझे बहुत बुरा फील हो रहा है। देखिए वीडियो 2-2...

Tags

Next Story