Begin typing your search above and press return to search.

Sonakshi Sinha-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के शादी पर जब करते थे सवाल, एक्ट्रेस ने दिया था ये तगड़ा जवाब...

Sonakshi Sinha-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के शादी पर जब करते थे सवाल, एक्ट्रेस ने दिया था ये तगड़ा जवाब...

Sonakshi Sinha-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के शादी पर जब करते थे सवाल, एक्ट्रेस ने दिया था ये तगड़ा जवाब...
X
By Gopal Rao

Sonakshi Sinha-Zaheer Wedding: मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर ज़हीर इकबाल से 23 जून को शादी करने वाली हैं। कपल का शादी का इनवाइट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पूनम ढिल्लन, हनी सिंह समेत कुछ सेलिब्रिटीज ने शादी की न्यूज़ को कन्फर्म किया है। हालांकि, कपल ने शादी की खबर पर चुप्पी साधी हुई है। सोनाक्षी अपने पुराने इंटरव्यू में खुद को एक प्राइवेट इंसान बता चुकी हैं। इसी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी शादी के सवालों पर घरवालों के रिएक्शन के बारे में भी बात की थी।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को सार्वजानिक करना तब तक पसंद नहीं करती जब तक वो खुद श्योर न हों। सोशल मीडिया की दुनिया में भी उतनी ही एक्टिव हैं जिससे उनकी निजी जिंदगी में कोई दिक्कत न आए। ऐसे में मीडिया और फैंस के शादी के सवालों पर एक्ट्रेस ने अपने पुराने इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी थी। एक्ट्रेस ने एक मीडिया न्यूज़ से बातचीत करते हुए शादी के सवालों पर अपना जवाब दिया था। सोनाक्षी ने कहा था 'यहां तक कि मेरे पेरेंट्स भी मुझसे मेरी शादी के बारे में उतने सवाल नहीं करते जितने मीडिया और पब्लिक करती है। मेरे पेरेंट्स शादी को लेकर उतने परेशान नहीं है जितने ये लोग हैं।'

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ सालों से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को छुपाए रखा था। अब इनकी शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। सोनाक्षी ने कपिल शर्मा के शो पर खुलासा किया था कि उन्हें शादी की बहोत जल्दी है। लेकिन संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी के कमिटमेंट के चलते एक्ट्रेस ने शादी नहीं की। अब सीरीज प्रीमियर हो चुकी है और ऑडियंस को पसंद आ रही है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story