Begin typing your search above and press return to search.

Sonakshi Sinha Wedding: दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा! इस दिन शत्रुघ्न सिन्हा के घर बजेगी शहनाई, जानिए डिटेल्स...

Sonakshi Sinha Wedding: दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा! इस दिन शत्रुघ्न सिन्हा के घर बजेगी शहनाई, जानिए डिटेल्स...

Sonakshi Sinha Wedding: दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा! इस दिन शत्रुघ्न सिन्हा के घर बजेगी शहनाई, जानिए डिटेल्स...
X

Sonakshi Sinha

By Gopal Rao

Sonakshi Sinha Wedding: मुंबई। संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में फरीदन के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा और तापसी पन्नू के बाद अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल' शो में भी शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि उन्होंने इसपर खुलकर कुछ नहीं कहा था। लेकिन अब ये कन्फर्म हो चुका है कि 37 साल की सोनाक्षी दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस किस दिन जहीर संग शादी के बंधन में बंधेंगी...

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। वहीं कहा जा रहा है कि उनकी शादी में केवल खास दोस्तों और फैमिली के अलावा हीरामंडी की कास्ट को भी इनवाइट किया गया है। कहा जा रहा है कि शादी के निमंत्रण को मैग्जीन कवर की तरह डिज़ाइन किया गया है, जिसके उपर लिखा है - ‘अफवाहें सच हैं।' वहीं फिलहाल अफवाहें ये भी है कि दंबग गर्ल की शादी में मेहमानों को फॉर्मल आउटफिट पहनकर आने के लिए कहा गया है और शादी का जश्न मुंबई के बैस्टियन में मनाया जाएगा। हालांकि अभी तक इसपर एक्ट्रेस और उनकी फैमिली की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

बता दें कि जहीर इकबाल एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इकबाल रतांसी एक जाने-माने ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं। जहीर के फिल्मी करियर की बात करे तो उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'नोटबुक' से डेब्यू किया था। पहली बार सोनाक्षी ने जहीर के साथ फिल्म 'डबल एक्सल' में काम किया था। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। जिसके बाद पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि इस कपल ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा है लेकिन इनकी पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पोस्ट इनकी लव स्टोरी बयां करती रही हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story