Begin typing your search above and press return to search.

Sonakshi Sinha Video: बॉयफ्रेंड संग सोनाक्षी सिन्हा का सामने आया 'टपोरी' डांस, 'चिंता ता ता' पर लगाए जबरदस्त ठुमके, VIDEO वायरल...

Sonakshi Sinha Video: बॉयफ्रेंड संग सोनाक्षी सिन्हा का सामने आया टपोरी डांस, चिंता ता ता पर लगाए जबरदस्त ठुमके, VIDEO वायरल...
X
By Gopal Rao

Sonakshi Sinha Video: मुंबई। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। हाल ही में एक बहुत ही क्यूट वीडियो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक 'टपोरी' डांस वीडियो सामने आया है जिनमें दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, सामने आए वायरल वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग अपनी फिल्म राउडी राठौर के सुपरहिट गाने चिंता ता ता .. पर जमकर डांस कर रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा को पिंक पैंट सूट में देखा जा रहा है, तो वहीं जहीर इकबाल कैजुअल में दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में दुनिया की फिक्र छोड़ अपने रूपर्ड बॉफ्रेंड संग फुल मस्ती में डांस कर रही हैं। वहीं, इस वीडियो को शेयर साजिद ने लिखा है, हाहाहाहा...सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के साथ के साथ ग्रेट फन और मस्ती भाई की पार्टी चिंता ता ता। सोशल मीडिया पर दोनों का ये डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं, वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा कि दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं। तो वहीं किसी अन्यू यूजर ने लिखा कि 'भाभी मिल गई...'। नीचें देखिए वीडियो...

ये बता दें कि, जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं। बात सोनाक्षी के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल भी कई सारे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story