Begin typing your search above and press return to search.

Sonakshi Sinha Birthday Special: बेटी सोनाक्षी के बर्थडे पर भावुक हुए पिता शत्रुघ्न सिन्हा, तस्वीरें साझा कर बेटी पर लुटाया प्यार...

Sonakshi Sinha Birthday Special: बेटी सोनाक्षी के बर्थडे पर भावुक हुए पिता शत्रुघ्न सिन्हा, तस्वीरें साझा कर बेटी पर लुटाया प्यार...
X
By Gopal Rao

Sonakshi Sinha Birthday Special : मुंबई I बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'दहाड़' में अपनी दमदार अदाकारी के लिए सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने सीरीज में अभिनेता विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह के साथ काम किया। सोनाक्षी ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई और दर्शक उनके प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हुए। आज वहीं 2 जून को शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।


सोनाक्षी 36वें बर्थडे पर पिता शत्रुघ्न ने लिखा, 'कितना सुंदर समय बीत गया है। इस महान और शुभ दिन पर हमारी आंखों के तारे के लिए ढेर सारा प्यार, मस्ती, मनोरंजन और महान उपलब्धियों के एक और अद्भुत वर्ष के लिए। हम सभी को आपकी ताकत और आपने जो कुछ भी हासिल किया है उस पर बहुत गर्व है, विशेष रूप से हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई दहाड़ के साथ आपने जो मील का पत्थर बनाया है, जो आज शहर की चर्चा है और सबसे शानदार फिल्मों में से एक है, जो आपके काम के शरीर में एक और पंख जोड़ती है। आप हमेशा हमारे लिए बहुत खास रहेंगी। आपका विशेष दिन आज और हर दिन ढेर सारी खुशियां, आनंद और ढेर सारा प्यार लेकर आए। हैप्पी ग्रेट डे! भगवान भला करे।' शत्रुघ्न ने इस खास नोट के साथ अपनी लाडली की कई खास पिक्चर्स भी शेयर की है। जिनमें सोनाक्षी की क्यूटनेस के साथ बेटी के साथ पिता का खास बॉन्ड भी नजर आ रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त चल रही है। हर जन्मदिन पर एक्ट्रेस ट्रैवल करना नहीं भूलती। यही एक चीज है जो बीते कुछ सालों से अपने बर्थडे पर कर रही है। हालांकि इस बार कुछ अलग है। एएनआई ने सोनाक्षी के जन्मदिन की योजनाओं के बारे में जानने के लिए उनसे संपर्क किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने दिलचस्प रिचुअल के बारे में खुलासा किया, जिसका पालन वह कुछ समय से अपने जन्मदिन पर कर रही है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “पिछले 5-6 सालों से मैं अपने जन्मदिन पर ट्रैवल कर रही हूं … मुझे ब्रेक लेना पसंद है और मेरे कुछ करीबी दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद है। मैं पिछले कई सालों से इस रिचुअल को फॉलो कर रही हूं। मैं इस समय शूटिंग के बीच में हूं..इसलिए इस जन्मदिन पर मैं इसके करीब ही जा सकती हूं। मैं अलीबाग या लोनावाला जा सकती हूं। हालांकि, मैंने अभी तक फैसला नहीं किया है।''

सोनाक्षी सिन्हा नेटफ्लिक्स पर संजय लीला भंसाली की पीरियड वेब सीरीज हीरामंडी का भी हिस्सा हैं। मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख भी कलाकारों का हिस्सा हैं। 2024 में, वह अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story