Begin typing your search above and press return to search.

सिंगर पर हुई फायरिंग: स्टेज पर गाना गाने के दौरान इस फेमस सिंगर को अचानक लगी गोली, मची अफरा-तफरी...देखें VIDEO...

सिंगर पर हुई फायरिंग: स्टेज पर गाना गाने के दौरान इस फेमस सिंगर को अचानक लगी गोली, मची अफरा-तफरी...देखें VIDEO...
X
By Gopal Rao

Singer Par Hui Firing : मुंबई I भोजपुरी इंडस्ट्रीज की जानी-मानी गायिका निशा उपाध्याय को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हाल ही में एक इवेंट शो के दौरान सिंगर को गोली मार दी गई। इस के बाद स्टेज पर अफरा-तफरी का माहौल मच गई।

बिहार के सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर पर उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस मौके पर भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को आमंत्रित किया गया था। वह स्टेज पर परफॉर्म ही कर रही थीं कि गांव के एक युवक ने हवा में कट्टा लहराते हुए फायरिंग कर दी। तभी एक गोली सिंगर के पैर में लग गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। जहां एक ओर इस फंक्शन में अफरा-तफरी मच गई तो दूसरी ओर निशा उपाध्याय की हालत देख सभी सकपका गए और उन्हें तुरंत पटना के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिंगर का ऑपरेशन करके गोली निकाली। वह अब पहले से बेहतर हैं और परिजनों के साथ मुलाकात कर रही हैं। सोशल मीडिया पर गायिका की अस्पताल के बेड से तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें वह ड्रिप लगी हुई है और वह परिजनों से मिलती दिख रही हैं। यहां देखिए वीडियो...

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story