Begin typing your search above and press return to search.

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर की मौत, स्टेज पर गा रहे थे गाना,फिर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर की मौत, स्टेज पर गा रहे थे गाना,फिर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े
X
By NPG News

नईदिल्ली 31 मई 2022 I दिग्गज मलयाली गायक स्टेज पर परफॉर्म करने के दौरान मौत हो गई। वह शनिवार को केरल में एक लाइव इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। हालाँकि उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

दरअसल, ये घटना रात साढ़े नौ बजे की है। एडवा कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। स्टेज पर येसुदास का गीत- माना हो तुम बहुत हसीन खूबसूरत गाया। गीत जैसे ही खत्म हुआ तो एडवा बेहोश होकर स्टेज पर गिर गए। कार्यक्रम को तुरंत बंद कर दिया गया। घटना के दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें एडवा ने कई फिल्मों में गाने गाए। सिंगर अपनी स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाते थे। उन्होंने स्वाति थिरुनल संगीत अकादमी से संगीत में शैक्षणिक डिग्री ली थी। 1972 में, उन्होंने कोल्लम संगीतालय गणमेला मंडली का गठन किया था। एडवा ने येसुदास और रफी के गीतों को सुनकर अपनी ट्रेनिंग शुरू की। स्कूल और कॉलेज में कई पुरस्कार जीते।

Next Story