Begin typing your search above and press return to search.

Shreyas Talpade Heart Attack: श्रेयस तलपड़े को आया हार्टअटैक, शूटिंग के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Shreyas Talpade Heart Attack: बॉलीवुड फिल्म स्टार श्रेयस तलपड़े को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म स्टार श्रेयस तलपड़े हार्ट अटैक का शिकार हुए हैं।

Shreyas Talpade Heart Attack: श्रेयस तलपड़े को आया हार्टअटैक, शूटिंग के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
X
By Ragib Asim

Shreyas Talpade Heart Attack: बॉलीवुड फिल्म स्टार श्रेयस तलपड़े को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म स्टार श्रेयस तलपड़े हार्ट अटैक का शिकार हुए हैं। फिल्म स्टार को मुंबई में अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सामने आ रहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म स्टार मुंबई के अंधेरी वेस्ट में बेलेव्यु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी एंजियोप्लास्टि हुई है। फिल्म स्टार श्रेयस तलपड़े महज 47 साल के हैं। ऐसे में उनके हार्ट अटैक की खबर से फैंस के बीच भी चिंता की लहर उठ गई है।

इस बीच एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्टर पूरी तरह से ठीक थे। जिस वक्त वो शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एंटरटेनमेंट दुनिया से सामने आईं खबरों की मानें तो वो मल्टी-स्टारर फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग पर थे। करीबी सूत्र ने कहा, 'उन्होंने पूरे दिन शूटिंग की।

वो पूरी तरह से ठीक थे और हम सभी के बाद मौज-मस्ती कर रहे थे।' उन्होंने कुछ एक्शन सीन्स की भी शूटिंग की थी। वो शूटिंग के बाद घर पर लौट आए और फिर उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ अनईजी महसूस हो रहा है। इसके बाद वो उन्हें लेकर अस्पताल की ओर दौड़ी।

फिल्म स्टार श्रेयस तलपड़े इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग में व्यस्त थे। ये मूवी एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जो अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर मूवी 'वेलकम' की तीसरी फ्रेंचाइजी है। फिल्म स्टार श्रेयस तलपड़े स्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स हैं। ये फिल्म इंन दिनों शूटिंग स्टेज पर है।

इस मूवी को मेकर्स 20 दिसंबर 2024 के दिन सिनेमाघरों पर रिलीज करेंगे। जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन इस बीच श्रेयस तलपड़े के हार्ट अटैक की खबर ने फैंस को परेशान कर डाला है। बॉलीवुड लाइफ भी श्रेयस तलपड़े के जल्दी ठीक होने की कामना करता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story