मांग में सिंदूर सजाकर मायके से विदा हुईं श्रद्धा आर्या, आंसू का तो एक कतरा भी नहीं... एक्ट्रेस का रिएक्शन देखकर चौंके लोग.... देखे VIDEO

मुंबई 17 नवंबर 2021 I टीवी शो कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभाने वाली श्रद्धा आर्य (Shraddha Arya Marriage) ने अपनी ज़िंदगी की नई शुरुआत कर दी है. श्रद्धा ने राहुल शर्मा के साथ बीते मंगलवार को शादी रचाई. छोटे पर्दे की इस मशहूर अदाकारा की शादी दिल्ली में बड़े धूमधाम से हुई. सोशल मीडिया पर श्रद्धा (Shraddha Arya Wedding) की प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें वो बेइंतेहा खूबसूरत नज़र आईं थीं. अब श्रद्धा आर्य की विदाई का वीडियो सामने आया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं वहीं, अब उनकी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस का रिएक्शन देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं। वीडियो में श्रद्धा के बगल में उनके दूल्हे राजा भी नजर आ रहे हैं।
विदाई में मस्ती करती दिखीं श्रद्धा
श्रद्धा ने अपनी शादी में महरून कलर का लहंगा पहना था. जिस पर गोल्डन धागे से हेवी कढ़ाई की गई थी. उनकी ज्वैलरी भी काफी सुंदर थी. उनका दुल्हन वाला लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. श्रद्धा की विदाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो कार में बैठी नजर आ रही हैं और अपने दोस्तों से मजाक करते हुए कहती हैं कि मुझे बहुत याद करना दोस्तों...और मुझसे बहुत चिढ़ना मेरे दोस्तों...ये कहते हुए वो बहुत तेज हंसती हैं. इसके बाद पीछे से आवाज आती हैं चलो-चलो धक्का मारो श्रद्धा की गाड़ी को.. और सब लोग चिल्लाने लगते हैं और कहते हैं 'बाय श्रद्धा बाय... ' वीडियो में श्रद्धा अपने दोस्तों से कार की खिड़की के जरिए बात करती दिखाई दे रही हैं। वो कार में अपना लहंगा समेटे हुए बैठी नजर आ रही हैं। यहां देखें वायरल हो रहा श्रद्धा का वायरल हो रहा ये दिलचस्प वीडियो-
इमोशनल नहीं हुईं श्रद्धा
इस वीडियो में विदाई के दौरान श्रद्धा इमोशनल होते हुए नजर नहीं आ रही हैं, बल्कि वो हंसते हुए विदा हो रही हैं। जिसे देखकर सभी हैरान होते दिखाई दे रहे हैं। कई लोग श्रद्धा को दुल्हन के अवतार में पसंद कर रहे हैं। बता दें कि श्रद्धा आर्या की शादी दिल्ली में हुई है। जहां उनके सभी करीबी दोस्त और फैमिली के लोग शामिल हुए। रिपोर्ट की मानें तो ये शादी काफी शानदार शादी रही है। शादी से पहले आर्या की मेंहदी -हल्दी और संगीत के कार्यक्रमों की फोटो सोशल मीडिया पर देखी गईं, जिसमें वह खूबसूरत दिखी थीं।
