Begin typing your search above and press return to search.

Shoaib Malik Marries Sana Javed: शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से रचाई शादी

Shoaib Malik Marries Sana Javed: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच एक बार फिर से शादी कर ली है।

Shoaib Malik Marries Sana Javed: शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस  सना जावेद से रचाई शादी
X
By Ragib Asim

Shoaib Malik Marries Sana Javed: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच एक बार फिर से शादी कर ली है। उन्होंने इस बार लोकप्रिय पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है। शोएब ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी शादी की पुष्टि की और शादी की तस्वीरें भी साझा की। दोनों ने एक समारोह के दौरान निकाह पूरा किया। आइए इस पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

कौन हैं सना?

पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2020 में उमैर जसवाल से निकाह किया था। हालांकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। बाद में अपने-अपने अकाउंट से इन दोनों ने एक-दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। फिर दोनों के बीच तलाक की बात सामने आई थी। 28 साल की सना पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं और अपनी एक अलग पहचान रखती हैं।

शोएब और सना के बीच डेटिंग की खबरें काफी पहले से सामने आ रही थीं। शोएब ने पिछले साल ही सना को उनके जन्मदिन पर बधाई देकर आग में घी डालने का काम किया था। शोएब ने इंस्टाग्राम पर सना के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे बडी!' अब शादी के बाद सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में भी अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक कर लिया है।

सानिया ने गत बुधवार को एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था। उहोंने लिखा था, 'शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं'।

शोएब ने 2010 में की थी सानिया से शादी

शोएब और सानिया ने 2010 में हैदराबाद में एक पारंपरिक मुस्लिम समारोह में शादी की, जिसके बाद पाकिस्तान के सियालकोट में वलीमा समारोह हुआ। दंपति का पहला बच्चा इजहान 2018 में पैदा हुआ था। दोनों ने पिछले साल दुबई में अपने बेटे का जन्मदिन भी मनाया था। हालांकि, साल के अंत में दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बायो में बदलाव कर लिया था। इससे उनके तलाक की खबरें आने लगी थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story