Begin typing your search above and press return to search.

Shivani joshi: इस फेमस एक्ट्रेस को हुआ किडनी इंफेक्शन, अस्पताल में हुईं एडमिट...

इस फेमस एक्ट्रेस को हुआ किडनी इंफेक्शन, अस्पताल में हुईं एडमिट...पोस्ट शेयर कर बताया किस दर्द से गुजर रही अभिनेत्री...

Shivani joshi: इस फेमस एक्ट्रेस को हुआ किडनी इंफेक्शन, अस्पताल में हुईं एडमिट...
X
By NPG News

Shivangi Joshi Health Update - मुंबई I टीवी जगत की फेमस सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपनी हेल्थ की वजह से सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। दरअसल, शिवांगी किडनी इंफेक्शन से जूझ रहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अपने हेल्थ की जानकारी दी है। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक तस्वीर साझा की है, जिसमे वह काफी बीमार नजर आ रहीं हैं।


दरअसल, शिवांगी जोशी किडनी इन्फेक्शन से पीड़ित हैं। वह अस्पताल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपना हेल्थ अपडेट दिया है। फोटो में शिवांगी ओके का साइन देकर अपनी हेल्थ को लेकर हिंट दे रही है। हॉस्पिटल के बेड पर लेटी शिवांगी मुस्कराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो के साथ शिवांगी ने कैप्शन में लिखा, "हाय सभी को, पिछले कुछ दिनों से मेरी किडनी में इन्फेक्शन है। लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और ईश्वर की कृपा से मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। यह आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना होगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खुद को हाइड्रेटेड रखो दोस्तों। सभी को बहुत प्यार, मैं जल्द ही एक्शन में वापस लौटूंगी। रिकवर और हील कर रही हूं, बहुत सारा प्यार।" यहां देखिए एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का इंस्टाग्राम पोस्ट...

आपको बता देर कि, 'ये रिश्ता' के बाद 'बालिका वधू 2' और 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आ चुकीं शिवांगी जोशी 'बेकाबू' में नजर आएंगी। इस शो में उनके साथ ईशा सिंह, शालीन भनोट और मोनालिसा भी लीड रोल में हैं। ये शो 18 मार्च 2023 को कलर्स पर प्रसारित होगा।

Next Story