Shilpa Shetty, Raj Kundra Divorce: शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा का तलाक!, पति ने ट्वीट कर लिखी चौंकाने वाली बात...

Shilpa Shetty, Raj Kundra Divorce: शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा का तलाक!, पति ने ट्वीट कर लिखी चौंकाने वाली बात...
X

Shilpa Shetty, Raj Kundra Divorce: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों एक बार फिर से अचानक ही सुर्खियों में आ गए हैं। अब एक बार फिर उनके पति ने अपने ट्वीटर पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसकी वजह से एक्ट्रेस के फैंस को काफी चोट पहुंची है। नीचें पढ़ें पूरी खबर...

दरअसल, शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने पोस्ट में लिखा, 'हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन घड़ी में हमें समय दें।' शिल्पा शेट्टी के पति का ये पोस्ट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिर राज कुंद्रा ने ऐसा क्यों कहा। कई लोग इसे शिल्पा शेट्टी से भी जोड़कर देख रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि क्या शिल्पा और राज कुंद्रा अलग हो गए हैं। फैंस के लगातार आ रहे सवालों का अभी तक न तो राज कुंद्रा और न ही शिल्पा शेट्टी ने जवाब दिया है। ऐसे में ये कह पाना संभव नहीं है कि राज कुंद्र ने ये पोस्ट किस संदर्भ में किया है।

अब राज कुंद्रा के इस ट्वीट पर कई यूजर्स के कमेंट्स आने लगे हैं। कुछ लोगों ने पूछा कि क्या वह शिल्पा से अलग हो रहे हैं? वहीं, कुछ लोगों ने इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पब्लिसिटी स्टंट भी बताया है। कई लोगों ने कहा है कि राज अब लाइमलाइट में आने के लिए इस तरह के पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि, 2021 में राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। मामले बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, कुछ समय जेल में बिताने के बाद ही राज को रिहा कर दिया गया। इसके बाद से ही राज कुंद्रा मीडिया से बचने के लिए हमेशा चेहरे पर मास्क पहनकर ही आते थे। लेकिन अब उन्होंने मीडिया के सामने अपना मास्क भी उतार दिया है।

Tags

Next Story