शिल्पा शेट्टी ने इस फेमस डायरेक्टर को मारी लात, उड़े सबके होश... अब वायरल हो रहा वीडियो

मुंबई 4 मार्च 2022 I बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों टीवी जगत पर शुरू हुए 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो को जज कर रही हैं. इस शो में शिल्पा अक्सर अपने को-जजेस के साथ मजाक-मस्ती करती रहती हैं. अब इस शो में मशहूर फ़िल्मकार रोहित शेट्टी चीफ गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगे. इसका एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें शिल्पा शेट्टी ने रोहित के साथ कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
शिल्पा और रोहित साथ में बेड पर बैठे होते हैं और एक्ट्रेस 'थांगाबली' सीन री-क्रिएट करती हैं. आखिर में वह रोहित को लात मारकर बेड से धक्का दे देती हैं. शिल्पा का यह एक्ट इतना मजेदार होता है कि बादशाह और किरण खेर समेत मनोज मुंतशिर अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. रोहित जमीन पर गिरते हैं और हंसने लगते हैं. 'चेन्नई एक्स्प्रेस' को रोहित शेट्टी ने ही निर्देशित किया था. लीड रोल में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आए थे. इससे पहले रोहित शेट्टी और शिल्पा का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस रोहित से फिल्म में रोल मागती हैं और रोहित उनकी सुनते नहीं हैं. ऐसे में शिल्पा के हाथ में मौजूद कांच की बोतल वह रोहित के बाइसेप पर मार देती हैं. बादशाह शिल्पा की यह हरकत देखकर हैरान हो जाते हैं. बची हुई बोतल को शिल्पा, बादशाह पर मारती हैं. शो का यह प्रोमो वीडियो भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुआ है. शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आई थीं. इस फिल्म में परेश रावल, आशुतोष राणा, मीजान जाफरी लीड रोल में थे. इसके अलावा शिल्पा आजकल फिल्म 'सुखी' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं. बतौर जज वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में काम कर रही हैं. शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर भी कई वीडियोज पोस्ट करती नजर आती हैं.
Tags
- शिल्पा शेट्टी
- शिल्पा शेट्टी फेमस डायरेक्टर को मारी लात
- शिल्पा शेट्टी ने रोहित शेट्टी को मारी लात
- शिल्पा शेट्टी और रोहित शेट्टी
- रोहित शेट्टी
- लाइव शो में शिल्पा ने रोहित शेट्टी को मारी लात
- shilpa shetty
- shilpa shetty famous director kicked
- shilpa shetty kicked rohit shetty
- shilpa shetty and rohit shetty
- rohit shetty
- shilpa kicked rohit shetty in live show
-
Home
-
Menu
