Shilpa Shetty Diwali Party 2023: शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला
Shilpa Shetty Diwali Party 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इसमें सुनील शेट्टी, सुष्मिता सेन, विद्या बालन, हेमा मालिनी, अनुपम खेर समेत बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे।

Shilpa Shetty Diwali Party 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इसमें सुनील शेट्टी, सुष्मिता सेन, विद्या बालन, हेमा मालिनी, अनुपम खेर समेत बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे।
मैरून हॉल्टर नेक ब्लाउज और मैचिंग लहंगे में शिल्पा ने शाही अंदाज दिखाया। उन्होंने दुपट्टे के साथ अपने लुक को पूरा किया, बाल खुले थे और ईयररिंग्स के साथ लुक शानदार था। राज ने गोल्डन कुर्ता पायजामा और मैरून दुपट्टा पहना था।
सुनील शेट्टी के साथ उनकी पत्नी माना शेट्टी भी थीं। पार्टी में शिल्पा की मां और बहन शमिता भी मौजूद थीं। सुष्मिता सुनहरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपने लुक को हीरे के हार के साथ पूरा किया। उनके साथ उनके एक्स-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी थे।
पार्टी में हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल भी मौजूद रहीं। बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' ने सुनहरे बॉर्डर वाली मैजेंटा साड़ी पहनी थी, जबकि ईशा ने भूरे रंग का फ्लोरल गाउन पहना था। रवीना ने पेस्टल येलो शरारा सेट पहना था, जबकि श्रद्धा कपूर नीले रंग के लहंगे में नजर आईं। तमन्ना भाटिया ने बैंगनी रंग का लहंगा पहना था, जबकि उनके बॉयफ्रेंड अभिनेता विजय वर्मा काले रंग के आउटफिट में नजर आए। अनुपम खेर ने सफेद एथनिक कुर्ता और पायजामा पहना।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कृति सेनन ने सुनहरे रंग की पोशाक में पार्टी की शोभा बढ़ाई और इसे एक जैकेट के साथ जोड़ा। उनके साथ उनकी बहन नुपुर सेनन भी थीं। हरे रंग की साड़ी, स्लीवलेस ब्लाउज और मैचिंग क्लच में भूमि ने हॉटनेस बिखेरी। उन्होंने चोकर नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया और अपने बालों को बन में बांधा।
'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर ने पार्टी में बार्बी पिंक रंग की साड़ी पहनी थी। पार्टी में शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर, फराह खान, हुमा कुरेशी और नुसरत भरुचा शामिल हुईं।
