Shilpa-Raj Pornography Case: क्या शिल्पा शेट्टी भी चलाती है अश्लील फिल्म! पति राज के पोर्नोग्राफी केस में उछला एक्ट्रेस का नाम...

Shilpa-Raj Pornography Case: क्या शिल्पा शेट्टी भी चलाती है अश्लील फिल्म! पति राज के पोर्नोग्राफी केस में उछला एक्ट्रेस का नाम...
X
Shilpa-Raj Pornography Case: क्या शिल्पा शेट्टी भी चलाती है अश्लील फिल्म! पति राज के पोर्नोग्राफी केस में उछला एक्ट्रेस का नाम...

Shilpa-Raj Pornography Case: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पिछले कई सालों से पोर्नोग्राफी मामले को लेकर ईडी के शिकंजे में फंसे हुए हैं। इस केस में बिजनेसमैन को पिछले साल गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद वह 2 महीने से अधिक समय तक जेल में रहे। वहीं बीते दिन शुक्रवार 29 नवंबर 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिल्पा और राज कुंद्रा के आवासों समेत मुंबई और उत्तर प्रदेश के करीब 15 ठिकानों पर छापा मारा। ईडी की ये कार्रवाई अश्लील फिल्म के प्रोडक्शन और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए इसके डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। इसी बीच राज कुंद्रा का इस मामले में पहला बयान जारी हुआ है। छापेमारी कार्रवाई के घंटों बाद राज कुंद्रा ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर जारी किया है जिसमें उन्होंने पत्नी शिल्पा शेट्टी का नाम घसीटे जाने पर भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि इस मामले में बार-बार उनकी पत्नी का नाम ना लिया जाए।


जानकरी के मुताबिक, राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा- 'ये बयान उनके लिए जिनका इससे संबंध हो... जैसा कि मीडिया को ड्रामा करने का शौक है, तो चलिए रिकॉर्ड बनाते हैं। इस मामले में मैं पिछले 4 सालों से चल रही जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा हूं। जहां तक सहयोगियों के दावे- 'पोर्नोग्राफी' और 'मनी लॉन्ड्रिंग' का सवाल है, तो बस इतना ही कहना है कि किसी भी तरह की सनसनीखेज बातें सच्चाई को धूमिल नहीं करेगी और अंत में न्याय की ही जीत होगी।' राज कुंद्रा ने आगे लिखा, मीडिया के लिए नोट- 'मेरी वाइफ का नाम बार-बार इस मामले में घसीटना ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... जिससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। ये अस्वीकार्य है। कृप्या सीमाओं का सम्मान करें।'

Tags

Next Story