Sherlin Chopra Ke Saath Chhedachhaad: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ हुई छेड़छाड़, जान से मारने की भी मिली धमकियां...जानिए पूरा माजरा...

Sherlin Chopra Ke Saath Chhedachhaad : मुंबई I एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के कारण छाई रहती हैं। अक्सर वह किसी न किसी विवाद से जुड़ी रहती है। वहीं अब शर्लिन चोपड़ा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। बता दे कि एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसके चलते शर्लिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
An actress filed a molestation case against a financier at Juhu PS in Mumbai. The actress in her complaint stated that the accused molested her on the pretext of giving her money for a video recording, when she opposed it, the accused abused her & also threatened to kill her.…
— ANI (@ANI) April 14, 2023
दरअसल, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने एक फाइनेंसर के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। अभिनेत्री ने फाइनेंसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़खानी की है। जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो फाइनेंसर उनके साथ गाली गलौज करने लगा और उनको जान से मारने की धमकी भी दी है। शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर जुहू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। IPC की धारा 354, 506,509 के तहत मामला दर्ज कर जाॉच शुरू कर दी है। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा का नाम राखी सावंत के कारण भी सामने आया था।
