माथे पर बिंदी, बालों में गजरा, लाल लहंगे और दुल्हन के जोड़े में दिखी शहनाज गिल... स्टेज पर लगाएं जबरदस्त ठुमके... देखें

मुंबई 20 जून 2022 I पंजाब की कटरीना और 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में शहनाज गिल दुल्हन की अवतार में जबरदस्त डांस करते दिखा रही है इस वीडियो को खुद शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले खुश हो गए हैं.
दरअसल, माथे पर बिंदी, मांग टीका, झुमका, नथ, बालों में गजरा और लाल लहंगे में दुल्हन की तरह सजीं शहनाज गिल ने अपने डेब्यू रैंप वॉक के लिए ब्राइडल लुक अपनाया था. उन्होंने दुल्हन की तरह अदाएं भी दिखाईं. चेहरा छिपाते हुए वे शरमाईं और बलखाते हुए रैंप वॉक किया. वॉक खत्म होने के बाद उन्होंने अपने फैशन डिजाइनर सामंत चौहान के साथ रैंप पर ठुमके लगाए. शहनाज ने रैंप वॉक के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शहनाज के इस उत्साह से भरे रैंप वॉक ने ऑडियंस को सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया. पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर भी फैंस ने शहनाज पर जबरदस्त प्यार लुटाया है. किसी ने उन्हें 'गॉर्जियस ब्राइड' बताया तो किसी ने उन्हें 'खूबसूरत पंजाबी दुल्हन' कहकर कॉम्प्लीमेंट किया है. एक यूजर ने शहनाज के डांस पर तारीफ की- 'सिद्धू मूसेवाला तुम पर गर्व करते होंगे. ऊपर बैठकर तुम्हें चीयर करते होंगे...शहनाज शहनाज शहनाज.' नीचे देखें वीडियो...
Tags
- शहनाज गिल
- शहनाज माथे पर बिंदी
- शहनाज बालों में गजरा
- लाल लहंगे में शहनाज गिल
- दुल्हन के जोड़े में शहनाज गिल
- दुल्हन बनी शहनाज गिल
- लाल लहंगे और दुल्हन के जोड़े में दिखी शहनाज गिल
- Shahnaz Gill
- Shahnaz's bindi on the forehead
- Shahnaz in hair
- Shahnaz Gill in red lehenga
- Shahnaz Gill in bride's couple
- Shahnaz Gill as bride
- Shahnaz Gill seen in red lehenga and bride's pair
-
Home
-
Menu
