Begin typing your search above and press return to search.

Shehnaaz Gill-Guru Randhawa Hot Photoshoot: शहनाज गिल और गुरु रंधावा ने कराया फोटोशूट, हॉट वीडियो हुआ वायरल

Shehnaaz Gill-Guru Randhawa Sexy Photoshoot: Shehnaaz Gill and Guru Randhawa did photoshoot, hot video went viral

Shehnaaz Gill-Guru Randhawa Hot Photoshoot: शहनाज गिल और गुरु रंधावा ने कराया फोटोशूट, हॉट वीडियो हुआ वायरल
X
By NPG News

Shehnaaz Gill-Guru Randhawa Hot Photoshoot: शहनाज गिल और गुरु रंधावा स्टारर मून राइज एल्बम 10 जनवरी को रिलीज होने वाला है. एल्बम के रिलीज से पहले दोनों प्रमोशन में जुटे हुए हैं. शहनाज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गुरु के साथ फोटोशूट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें गुरु हैंडसम तो वहीं शहनाज बेहद क्यूट लग रही हैं. देखते ही देखते उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. देखें वीडियो:


सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का नया गाना 'मून राइज' (Moon Rise) जल्द ही रिलीज होने वाला है. इसके रिलीज की डेट 10 जनवरी बताई जा रही है. हाल ही उनके नए गाने का पोस्टर सामने आया. जिसमें दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद भी आ रही है. हाल ही दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें गुरु फोटोशूट के दौरान शहनाज की ड्रेस ठीक करते दिखे थे. वहीं, शहनाज की क्यूटनेस पर वे ब्लश करते दिख रहे थे. दोनों की ये बॉन्डिंग देख फैंस को उनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार है.

पोस्टर में मजेंटा कलर का स्लिट गाउन पहने शहनाज बेहद स्टनिंग लग रही हैं, वहीं गुरु सूट-बूट में है. दोनों समंदर किनारे फोटोशूट करवा रहे हैं. इस बीच गुरु शहनाज से शर्माते नजर आते हैं तो एक्ट्रेस उन्हें अपनी ओर देखने को कह रही हैं. कॉमेंट बॉक्स में फैंस शहनाज और गुरु की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं. एक फैन ने दोनों से शादी करने को कह डाला. हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस अवॉर्ड रिसीव करते समय सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को अपना अवॉर्ड डेडिकेट कर रही थी.

इससे पहले भी शहनाज गिल और गुरु रंधावा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था. सना और गुरु देर रात कपल डांस करते नजर आए थे. दिवाली पार्टी के वीडियो में शहनाज गिल और गुरु रंधावा डांस और साथ में मस्ती करते दिखे थे. दोनों ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है.

Next Story