Begin typing your search above and press return to search.

Shamita Shetty News: इस दर्दनाक बीमारी का शिकार हुईं शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी, अस्पताल से सामने आया वीडियो...

Shamita Shetty News: इस दर्दनाक बीमारी का शिकार हुईं शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी, अस्पताल से सामने आया वीडियो...

Shamita Shetty News: इस दर्दनाक बीमारी का शिकार हुईं शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी, अस्पताल से सामने आया वीडियो...
X

Shamita Shetty 

By Gopal Rao

Shamita Shetty News: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हालांकि, हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस चिंता में आ गए हैं। वीडियो में शमिता हॉस्पिटल के बैड पर नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने तमाम महिलाओं को एक गंभीर बीमारी को लेकर आगह भी किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

दरअसल, शमिता शेट्टी लंबे समय से एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही थीं। इस बीमरी में पेट के निचले हिस्से या पेल्विक में तेज दर्द उठता है। ये इतना तेज दर्द होता है जिसे कई बार बर्दाश्त नहीं किया जा पाता। शमिता ने अपने वीडियो में भी महिलाओं को इस खुद का ख्याल रखने और इस बीमारी के बारे में जानकारी जुटाने की सलाह दी है। इससे कई महिलों को माँ बनने में भी दिक्कत होती है। ये दर्द महिलाओं में उनके पीरियड्स से शुरू होता है और मेनोपॉज तक रह सकता है।

क्या है एंडोमेट्रियम बीमारी?

एंडोमेट्रियम यूटेरस के इनर लाइनिंग में बनने वाले टिशूज हैं जो पीरियड्स के दौरान निकल जाते हैं। एंडोमेट्रियम को इस तरह समझें कि ये टिशूज यूटेरस के अंदर लेयर के तौर पर जमा होने लगते हैं। जब पीडियड्स होते हैं तो ये लेकर यूटेरस की वॉल से अलग हो जाती हैं और बाहर निकल जाती हैं। जब आपको एंडोमेट्रियोसिस होता है, तो एंडोमेट्रियल जैसे टिशूज किसी अंग में बढ़ने लगते हैं। ये आपके पेट, पेल्विस या फिर चेस्ट के अंदर भी विकसित हो सकते हैं। ये टिशूज हार्मोनल रूप से संवेदनशील होते हैं पीरियड साइकल के दौरान इसमें सूजन भी आ सकती है। ये टिशूज शरीर के अंदर ओवेरियन सिस्ट, सुपरफीशियल लेसिन्स, डीप नोड्यूल जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। एंडोमेट्रियोसिस होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story