Begin typing your search above and press return to search.

Shahrukh On The Top: टाॅप 50 एशियाई सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट में शाहरुख खान रहे टाॅप पर, यूके की लिस्ट में आलिया भट्ट दूसरे और प्रियंका चोपड़ा रहीं तीसरे स्थान पर..

Shahrukh On The Top: टाॅप 50 एशियाई सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट में शाहरुख खान रहे टाॅप पर, यूके की लिस्ट में आलिया भट्ट दूसरे और प्रियंका चोपड़ा रहीं तीसरे स्थान पर..
X
By Divya Singh

Shahrukh On The Top: मुंबई। बाॅलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को यूके के साप्ताहिक 'ईस्टर्न आई' जारी लिस्ट में एशिया के शीर्ष 50 सेलिब्रिटीज़ में टाॅप पर चुना गया है। यानी बाजीगर ने फिर बाज़ी मार ली है। साप्ताहिक ने लिखा है कि शाहरुख ने एक के बाद हिट देकर न केवल दर्शकों को वापस सिनेमा हाॅल की तरफ वापस खींचा, बल्कि थोड़ी डाउन चल रही बाॅलीवुड इंडस्ट्री को भी संकट से उबारा। सुपर स्टार ने अपनी प्रतिभा के दम पर सबको पीछे छोड़ दिया।

शाहरुख खान के बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहीं आलिया भट्ट। आलिया भट्ट बाॅलीवुड की तो नयी क्वीन बनी ही हुई हैं, उन्होंने 'हार्ट ऑफ द स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू किया। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को तीसरे नंबर पर रखा गया है जिन्होंने अपने हाॅलीवुड प्रोजेक्ट सिटाडेल एंड लव अगेन, मानवीय सरोकार से जुड़े कामों और इंटरनेशनल ईवेंट्स में रेड कार्पेट पर सुर्खियां बटोरीं। लिस्ट में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को चौथे क्रम पर रखा गया है जबकि रणबीर कपूर छठवें स्थान पर हैं।

टाॅप पोजीशन पर काबिज शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही डंकी में नजर आने वाले हैं। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म के गाने रिलीज़ से पहले ही लोगों की ज़ुबान पर चढ़ चुके हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story