Begin typing your search above and press return to search.

Shahrukh Khan Mannat: शाहरुख खान के घर के बाहर हुआ बवाल, चप्पे-चप्पे पर हुई पुलिस की तैनाती, जानें पूरा मामला

Shahrukh Khan Mannat: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood Superstar Shahrukh Khan) के घर के बाहर तनावपूर्ण माहौल है। एक संगठन ने शाहरुख के घर के बाहर प्रदर्शन करने का प्रयास किया।

Shahrukh Khan Mannat: शाहरुख खान के घर के बाहर हुआ बवाल, चप्पे-चप्पे पर हुई पुलिस की तैनाती, जानें पूरा मामला
X
By Ragib Asim

Shahrukh Khan Mannat: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood Superstar Shahrukh Khan) के घर के बाहर तनावपूर्ण माहौल है। एक संगठन ने शाहरुख के घर के बाहर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को वहां से रवाना किया है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया है। संगठन द्वारा शाहरुख के घर के प्रदर्शन करने का ऐलान करने के बाद, अनटच इंडिया फाउंडेशन (Untouch India Foundation) के सदस्य प्रदर्शन करने के लिए शाहरुख के घर के बाहर पहुंचने लगे, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया है।

दरअसल, शाहरुख खान एक ऐप का एड करते हैं, जिसमें ऑनलाइन गेम (Online Games) खेलकर पैसे कमाने के लिए कहा जाता है। इसको लेकर शाहरुख पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे समाज में ऑनलाइन जुआ को बढ़ावा देरहे हैं, इसी कारण से मुंबई स्थित शाहरुख के घर मन्नत के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। बता दें कि अनटच इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र अदल नाम का शख्स हैं।

शाहरुख खान ने हाल ही में एक सेशन के दौरान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' के सॉन्ग 'नॉट रमैया वस्तावैया' का टीजर शेयर किया है। इस सरप्राइज के SRK के फैंस में खुशी की लहर दौड़ उठी है। इससे पहले भी 'जवान' के ट्रैक 'जिंदा बंदा' और 'चलेया' लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके बाद अब शाहरुख ने फिल्म की तीसरे दमदार पार्टी सॉन्ग 'नॉट रमैया वस्तावैया' की भी झलक लोगों को दिखा दी है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story