Begin typing your search above and press return to search.

Shahid-Kriti Laal Peeli Akhiyaan Song: शाहिद-कृति के ठुमके ने लगाई डांस फ्लोर पर आग, "तेरी बातों में" का पहला धमाकेदार सॉन्ग हुआ रिलीज...

Shahid-Kriti Laal Peeli Akhiyaan Song: शाहिद-कृति के ठुमके ने लगाई डांस फ्लोर पर आग, तेरी बातों में का पहला धमाकेदार सॉन्ग हुआ रिलीज...
X
By Gopal Rao

Shahid-Kriti Laal Peeli Akhiyaan Song: मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन अपने अगले 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के गाने 'लाल पीली अखियां' के साथ स्टेज पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, इस डांस नंबर को शेख जानी बाशा ने कोरियोग्राफ किया है। वाइब्रेंट बीट्स तनिष्क बागची द्वारा दी गई हैं, जो कई चार्टबस्टर्स के लिए जाने जाते हैं। रोमी और तनिष्क द्वारा गाया गया, नीरज राजावत के गीतों के साथ, यह गीत रिंथम और लिरिक्स का परफेक्ट मिश्रण है। कंपोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, '''लाल पीली अखियां' धमाकेदार सॉन्ग है! इसकी बीट्स आपको तुरंत डांस फ्लोर पर झूमने पर मजबूर कर देंगी। शाहिद की एनर्जी निश्चित रूप से गाने का मुख्य आकर्षण है... लोगों को इस पर डांस करते हुए देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता!'' देखिए वीडियो...

अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित, मैडॉक फिल्म का निर्माण, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्मित है।ट्रेलर 18 जनवरी को आने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story