Shahid Kapoor-Kriti Sanon: शाहिद कपूर के प्यार में डूबीं एक्ट्रेस कृति सेनन, समंदर किनारे एक-दूसरे को करते दिखे Kiss...रोमांटिक तस्वीरें वायरल...

Shahid Kapoor-Kriti Sanon : मुंबई I बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं, जी हां इन दोनों की जोड़ी पहली बार फिल्म में साथ नजर आने वाली है। आज शाहिद-कृति की फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें दोनों सितारे एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।
दरअसल, फिल्म के पोस्टर में शाहिद और कृति एक बाइक पर बैठे रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। कृति सेनन ने फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट की भी हिंट देते हुए बताया है कि फिल्म इस साल यानी 2023 के अक्टूबर महीने में रिलीज होने वाली है। फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। कृति सेनन ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारी असंभव प्रेम कहानी की समाप्ति का ऐलान! हमारा अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट अक्टूबर 2023 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। जियो स्टूडियो और दिनेश विजान प्रेजेंटेशन। अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्मित।' पोस्टर के ऊपर लिखा है, 'एन इंपॉसिबल लव स्टोरी।'
-
Home
-
Menu

